इंडिया की सबसे ‘सस्ती’ 7 सीटर एसयूवी लॉन्च, रेंज रोवर जैसे फीचर्स से है लैस!

इंडिया की सबसे ‘सस्ती’ 7 सीटर एसयूवी लॉन्च, रेंज रोवर जैसे फीचर्स से है लैस!


नई दिल्ली. महिंद्रा ने अब XEV 9S लॉन्च कर दी है. यकीन मानिए, इस SUV में बहुत कुछ खास है – फीचर्स, परफॉर्मेंस और कीमत भी. महिंद्रा ने इसकी कीमत को काफी किफायती रखने की कोशिश की है. तो बिना देर किए जानते हैं नई महिंद्रा XEV 9S की कीमत और बाकी डिटेल्स –

महिंद्रा XEV 9S की कीमत XEV 9S चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है – पैक वन अबव, पैक टू अबव, पैक थ्री, पैक थ्री अबव. इस 7-सीटर SUV की कीमतें इस प्रकार हैं –

  • पैक वन अबव – 59kWh बैटरी पैक के लिए 21.20 लाख रुपये और 79kWh बैटरी पैक के लिए 23.40 लाख रुपये (ऑन-रोड, मुंबई)
  • पैक टू अबव – 70kWh बैटरी पैक के लिए 26 लाख रुपये और 79kWh बैटरी पैक के लिए 27.10 लाख रुपये (ऑन-रोड, मुंबई)
  • पैक थ्री – 79kWh बैटरी पैक के लिए 29.10 लाख रुपये (ऑन-रोड, मुंबई)
  • पैक थ्री अबव – 79kWh बैटरी पैक के लिए 31.30 लाख रुपये (ऑन-रोड, मुंबई)

इंडिया की सबसे सस्ती 7 सीटर एसयूवी

यह देश की सबसे किफायती 3-रो SUV है. फिलहाल इसका कोई डायरेक्ट कॉम्पिटिटर नहीं है. 50 लाख रुपये से कम कीमत में मिलने वाली दूसरी 3-रो इलेक्ट्रिक कारें Kia Carens EV और BYD eMax 7 हैं, लेकिन ये दोनों MPV कैटेगरी में आती हैं, इसलिए XEV 9S से तुलना नहीं की जा सकती. इच्छुक ग्राहक 14 दिसंबर से अपनी पसंद दर्ज कर सकते हैं, जबकि इसकी टेस्ट ड्राइव 5 दिसंबर से शुरू होगी. बुकिंग और डिलीवरी क्रमशः 14 जनवरी और 23 जनवरी 2026 से शुरू होंगी.

इस नई SUV का डिजाइन

XEV 9e और XUV 700 का मिक्स है – SUV का फ्रंट XEV 9e जैसा ही है जिसमें कनेक्टेड बार और हेडलाइट सेटअप मिलता है. लेकिन साइड और रियर XUV700 से मिलते-जुलते हैं. हालांकि, रियर में नया टेल-लैंप सेटअप दिया गया है. यह eSUV 18-इंच के एयरो-स्टाइल अलॉय व्हील्स पर चलती है. डायमेंशन की बात करें तो SUV में 2,762mm का लंबा व्हीलबेस मिलता है, जिससे केबिन के अंदर ज्यादा स्पेस मिलता है. तीसरी रो के पैसेंजर्स के लिए भी अच्छा स्पेस है. लगेज स्पेस की बात करें तो SUV में 527 लीटर का बूट स्पेस और 150 लीटर का फ्रंक स्टोरेज स्पेस मिलता है.

इंटीरियर

इंटीरियर की बात करें तो इसमें XEV9e जैसी कई खूबियां मिलती हैं. महिंद्रा ने इसमें लगभग हर फीचर देने की कोशिश की है, जिससे यह और भी फ्यूचरिस्टिक बन जाती है. इसमें ट्रिपल 12.3-इंच स्क्रीन सेटअप, सेकंड रो स्लाइडिंग और वेंटिलेटेड सीट्स, लेवल 2+ ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, 16 हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम, 7 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, ड्यूल वायरलेस चार्जिंग (फ्रंट और रियर), पावर्ड बॉस मोड, AR HUD, कार्पेट लैंप्स, रियर सनशेड, इंटेलिजेंट अडैप्टिव सस्पेंशन, ऑटो बूस्टर लैंप, एकॉस्टिक लैमिनेटेड डोर ग्लास, NFC की और भी बहुत कुछ मिलता है.

पावरट्रेन

पावरट्रेन में भी सरप्राइज है – XEV मॉडल्स में मिलने वाले 59kWh (228bhp और 380Nm) और 79kWh (282bhp और 380Nm) बैटरी पैक्स के साथ-साथ, इस 7-सीटर SUV में नया 70kWh (241bhp और 380Nm) बैटरी पैक भी मिलता है. महिंद्रा का दावा है कि यह SUV 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 7 सेकंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 202 किमी/घंटा है.



Source link