कोदो की रोटी खाने से एक परिवार के पांच सदस्य: एक की हालत गंभीर, सभी उमरिया जिला अस्पताल में एडमिट – Umaria News

कोदो की रोटी खाने से एक परिवार के पांच सदस्य:  एक की हालत गंभीर, सभी उमरिया जिला अस्पताल में एडमिट – Umaria News


उमरिया जिले के बदरेंहल गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्य कोदो की रोटी खाने के बाद बीमार हो गए। बुधवार को हुई इस घटना के बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोटी खाने के बाद परिवार के सदस्यों को मचलाना, उल्टी और बेचैनी होने लगी। इसके बाद

.

बीमार हुए सदस्यों में मनोहर सिंह (40), नृसिंह सिंह (50), मुकुंदी बाई (35), पान बाई (50) और सुशीला बाई (38) शामिल हैं। इनमें से मुकुंदी बाई की हालत गंभीर बताई जा रही है। नृसिंह सिंह ने बताया कि कोदो की रोटी खाने के बाद उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी थी।

उमरिया का जिला अस्पताल।

बेचैनी की शिकायत

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. केसी सोनी ने पुष्टि की कि सभी बीमारों का इलाज किया जा रहा है और उन्हें बेचैनी की शिकायत थी। परिजनों ने भी कोदो की रोटी खाने के बाद बीमार होने की बात कही है।



Source link