रायसेन के गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी के आरोपी सलमान की गिरफ्तारी न होने पर अब जनआक्रोश तेजी से बढ़ने लगा है। हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच ने पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि 4 दिन के अंदर आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो भ
.
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा- ‘हम अब और इंतजार नहीं करेंगे। ऐसी घटनाओं को हिंदू समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर आरोपी को पकड़कर कड़ी सजा नहीं दी गई, तो हमें सड़क पर उतरकर राजधानी को पूरी तरह बंद करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि बच्ची को न्याय दिलाने की लड़ाई अब पूरे समाज की लड़ाई बन चुकी है और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
करणी सेना की एंट्री, इनाम का ऐलान
घटना को लेकर क्षत्रिय करणी सेना मध्यप्रदेश भी पूरी तरह सक्रिय हो गई है। संगठन के कार्यवाहक अध्यक्ष आशु सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹11,000 का इनाम घोषित किया। उन्होंने कहा जो भी व्यक्ति या पुलिस अधिकारी सलमान को पकड़कर 24 घंटे के भीतर पुलिस के सामने पेश करेगा, उसे नगद पुरस्कार और सम्मान दिया जाएगा।
आशु सिंह ने मांग की कि ऐसे अपराधियों पर तुरंत फांसी या पुलिस एनकाउंटर जैसे कड़े दंड का प्रावधान हो, ताकि आने वाले समय में कोई भी नाबालिग के साथ ऐसी दरिंदगी करने की हिम्मत न जुटा सके।संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सहायता भी प्रदान करेगा।
करणी सेना कार्यवाहक अध्यक्ष आशु सिंह ने की घोषणा।
गौहरगंज व आसपास में तनाव का माहौल
बच्ची से हुई दरिंदगी के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। बीते तीन दिनों से धरना जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग तेज होती जा रही है। कई सामाजिक संगठन भी आंदोलन में शामिल हो गए हैं। लोगों की मांग है- गिरफ्तारी हो या फिर एनकाउंटर।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी सलमान को जल्द से जल्द पकड़कर कड़ी सजा दी जाए। लोगों का यह भी आरोप है कि जिला बदर रहने के बावजूद आरोपी गांव में किराए से रह रहा था, जो प्रशासनिक चूक है।

ये खबर भी पढ़ें…
‘पापा…जो अंकल घर आए थे, वही जंगल ले गए’
बिटिया घर के सामने वाले रास्ते से लड़खड़ाती हुई आ रही थी। पूरी खून से लथपथ थी। मुझे देखते ही घबराहट में ‘पापा’ कहकर लिपट गई। बस इतना ही कह पाई कि जो अंकल घर आए थे, वही मुझे जंगल में ले गए। कहते-कहते उसकी आवाज टूट गई और वह मेरे ही हाथों में बेहोश होकर गिर पड़ी। पूरी खबर पढ़ें…