ग्वालियर व्यापार मेला 25 दिसंबर से: हो रही भव्य तैयारियां, सैलानियों के लिए झूला सेक्टर में मजदूर रंग-रोगन कर सजा रहे झूले – Madhya Pradesh News

ग्वालियर व्यापार मेला 25 दिसंबर से:  हो रही भव्य तैयारियां, सैलानियों के लिए झूला सेक्टर में मजदूर रंग-रोगन कर सजा रहे झूले – Madhya Pradesh News


मेला सेक्टर में झूले तैयार कर रहे झूला कर्मचारी।

ग्वालियर में हर वर्ष के प्रति इस वर्ष भी श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा 25 दिसंबर से व्यापार मिलेगा आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी मेला 25 दिसंबर से लेकर 25 फरवरी तक चलेगा। मेले में व्यापार करने वाले दुकानदार अपनी दु

.

झूले पर रंग-रोगन करता कर्मचारी।

मेले के लिए व्यवस्थाओं को लेकर संभागीय आयुक्त मनोज खत्री एवं एडीजीपी आशीष सक्सेना ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर मेले की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव, प्रभारी कलेक्टर रुचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त संघप्रिय, सीईओ जिला पंचायत, एडीएम, मेला सचिव सहित विभागीय अधिकारी शामिल थे।

एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड की रहेगी पूरी व्यवस्था संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने मेला आयोजन से पूर्व मेले की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था एवं पेयजल की व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही मेले में लगने वाले झूलों की सुरक्षा के संबंध में भी पुख्ता प्रबंध करने को कहा गया था। मेले के दौरान अस्थायी चिकित्सालय एवं एम्बुलेंस के साथ ही फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करने को कहा गया था। संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने बैठक में कहा था कि मेला परिसर में अस्थायी अतिक्रमण को हटाने के लिये अभियान चलाकर कार्य किया जाए। इसके लिए एसडीएम, एडिशनल एसपी एवं अपर आयुक्त नगर निगम संयुक्त रूप से कार्रवाई सुनिश्चित करें।

इस साल भी मेला सैलानियों के लिए 2 महीने लगेगा

कानून व्यवस्था के संबंध में भी पुलिस अधीक्षक से समन्वय स्थापित कर मेले के दौरान सुरक्षा और पार्किंग के पुख्ता प्रबंध किए जाए। बैठक में यह भी तय किया गया था कि फायरब्रिगेड की उपलब्धता के एवज में नगर निगम को और सुरक्षा व्यवस्था के एवज में पुलिस वेलफेयर में मेला प्राधिकरण दो लाख रूपए की धनराशि उपलब्ध कराई जाए। बैठक में यह भी तय किया गया कि विभागीय प्रदर्शनियों के लिये सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर संबंधित विभागों को समय रहते प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए जाए। जिला प्रशासन की ओर से मेला अवधि में मजिस्ट्रियल अधिकारियों की तैनाती भी सुनिश्चित की जाए।

एडीजीपी आशीष सक्सेना डी श्रीनिवास वर्मा ने कहा

QuoteImage

ग्वालियर व्यापार मेले में बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं। सैलानियों की सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए जाए। इसके साथ ही अग्नि दुर्घटना की रोकथाम के लिए भी पुख्ता प्रबंध हों।

QuoteImage

भव्यता से आयोजित हों सांस्कृतिक कार्यक्रम

ग्वालियर व्यापार मेले में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी समय रहते तय करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भव्यता से करने की बात भी कही गई। स्थानीय कलाकारों को भी मेले में अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत करने हेतु मंच एवं सुविधाएं उपलब्ध कराए।

ग्वालियर मेला प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार त्रिपाठी ने बताया

QuoteImage

मेले की तैयारी हमारी जोरों पर चल रही है, और मेला जैसे हर वर्ष की तरह भरता है वह इस वर्ष भी 25 दिसंबर से भरने जा रहा है। लेकिन इस वर्ष मिला 25 दिसंबर से 25 जनवरी की जगह 25 फरवरी तक रहेगा।

QuoteImage



Source link