जबलपुर शहर की राजुल सिटी इन दिनों चोरों के निशाने पर है। लगातार हो रही चोरी से स्थानीय लोग परेशान हैं, हालांकि पुलिस लगातार चोरों को पकड़ने का दावा कर रही है। इससे पहले राजुल सिटी में 10 से अधिक घरों के ताले तोड़कर चोरी हो चुकी है। 26 और 27 नवंबर की
.
स्थानीय लोगों की सूचना पर गोहलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही चोर वहां से फरार हो गए। लगातार हो रही चोरी से स्थानीय लोगों में डर बना हुआ है।
अमखेरा रोड स्थित राजुल सिटी को एक बार फिर चोरों के गिरोह ने निशाना बनाया। बीती रात अज्ञात चोर गैंग ने सूने घर का ताला तोड़कर नगदी और सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन तब तक चोर गायब हो चुके थे।
सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने बताया कि स्टील कारोबारी सतीश सिंह का परिवार यहां रहता है। किसी काम से घर में ताला डालकर शहर से बाहर गए हुए थे। घर पर कोई नहीं था। रात में करीब 3 बजे पड़ोसियों को कुछ आहट मिली तो सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया। मामला समझते ही कॉलोनीवासी एकत्र होकर बाहर निकले तो पता चला कि चार-पांच अज्ञात चोर खेत के रास्ते भाग गए।
सीसीटीवी को पुलिस ने चेक किया तो देखा कि चोर जो कि हाथों में दरवाजा काटने के लिए औजार लिए हुए हैं। एक-एक करते हुए चारों चोर सीढ़ियों से ऊपर चढ़े और फिर चोरी कर कुछ ही देर में बाहर निकले और फिर भाग खड़े हुए। गोहलपुर थाना पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।