नई दिल्ली. बहुप्रतीक्षित नेक्स्ट-जेनरेशन रेनो डस्टर भारत में 26 जनवरी 2025 को पहली बार पेश की जाएगी, जिसके बाद जल्द ही इसकी मार्केट लॉन्च भी होगी. मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, टाटा सिएरा, मारुति ग्रैंड विटारा और विक्टोरिस, किआ सेल्टोस, टोयोटा हाईराइडर, होंडा एलिवेट, स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन टाइगुन से होगा. पिछली जनरेशन की डस्टर को 2022 में कम बिक्री, समय पर अपडेट्स की कमी और बढ़ते कॉम्पटिशन के कारण बंद कर दिया गया था.
नई डिजाइन लैंग्वेज
2026 रेनो डस्टर ब्रांड की ‘renault.rethink’ प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी का अहम हिस्सा होगी. यह एसयूवी नए डिजाइन लैंग्वेज के साथ मॉड्यूलर CMG-B प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी. नई डस्टर का डिजाइन और स्टाइलिंग ग्लोबल मार्केट में बिकने वाले मॉडल जैसी ही होगी. स्पाई इमेज से पता चलता है कि इसमें बोल्ड और ऊंचा स्टांस, बड़े व्हील आर्च क्लैडिंग, शार्क फिन एंटीना, रूफ माउंटेड स्पॉइलर, V-शेप टेललैंप्स, रियर वॉशर और वाइपर और रेक्ड विंडशील्ड मिलेगी. सामने की तरफ, नई रेनो डस्टर 2026 में ब्रांड का नया सिग्नेचर ग्रिल, अपडेटेड लोगो, Y-शेप एलईडी लाइटिंग एलिमेंट्स और स्कल्प्टेड बोनट मिलेगा. अन्य डिजाइन हाइलाइट्स में ब्लैक्ड-आउट B-पिलर्स और ORVMs में इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स, नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स, री-डिजाइन किए गए फ्रंट और रियर बंपर और बॉडी कलर डोर हैंडल्स शामिल होंगे.
प्रीमियम इंटीरियर
2026 रेनो डस्टर का इंटीरियर पिछली जनरेशन के मुकाबले काफी ज्यादा प्रीमियम और अपमार्केट होगा. हालांकि अभी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ), वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस फोन चार्जर, 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, OTA अपडेट्स, रियर एसी वेंट्स, रियर पार्किंग सेंसर्स, रियर व्यू कैमरा, मल्टीपल एयरबैग्स, ADAS और अन्य फीचर्स मिल सकते हैं.
सिर्फ पेट्रोल इंजन
नई डस्टर सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ आएगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेनो इसमें 156bhp का 1.3L टर्बो पेट्रोल और 1.0L, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दे सकती है. 1.0L इंजन सिर्फ लोअर वेरिएंट्स में ही मिलेगा. इसमें मैन्युअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा.