मंदसौर में सीसीटीवी क्लू से ऑटो चोरी का आरोपी धराया: पांच लाख कीमत का लोडिंग टेम्पो बरामद, आधी रात गली से उठाया था – Mandsaur News

मंदसौर में सीसीटीवी क्लू से ऑटो चोरी का आरोपी धराया:  पांच लाख कीमत का लोडिंग टेम्पो बरामद, आधी रात गली से उठाया था – Mandsaur News



मंदसौर सिटी कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को ऑटो चोरी के एक मामले को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया ऑटो भी बरामद कर लिया है, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख रुपए है।

.

यह मामला 25 नवंबर को शाहिद पिता भूरा (26 वर्ष), निवासी कालाखेत, सब्जी विक्रेता, द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट से संबंधित है। शाहिद ने बताया था कि 24 नवंबर की रात कालाखेत स्थित गली नंबर 5 से उनका ऑटो (क्रमांक MP 14 ZA 9688) अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था।

शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें रात करीब 3 से 4 बजे के बीच एक व्यक्ति को ऑटो चोरी करते हुए देखा गया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान युनुस राहिल पिता हबीब मोहम्मद राहिल (45 वर्ष), निवासी गौतम नगर, कालाखेत, मंदसौर (हाल मुकाम नसीब कॉलोनी, मदारपुरा, मंदसौर) के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया सफेद रंग का अल्फा पल्स तीन पहिया लोडिंग टेम्पो गुरुवार शाम बरामद किया। बरामद वाहन की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई गई है।



Source link