Last Updated:
Khandwa News: खंडवा के हरसूद में लव जिहाद के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी अरबाज के अवैध मकान पर बुलडोजर चलाया. आरोपी पर दबाव और परेशान करने से तंग आकर युवती ने जहर खाकर जान दे दी थी. फिलहाल आरोपी और उसका भाई जेल में बंद हैं और प्रशासन का एक्शन जारी है.
Khandwa News : मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के हरसूद में गुरुवार को प्रशासन ने बड़ा एक्शन लेते हुए लव जिहाद मामले के आरोपी पर बुलडोजर चला दिया. यह कार्रवाई उस दिल दहला देने वाली घटना के बाद सामने आई है, जिसमें 29 अक्टूबर को अनुसूचित जाति की एक युवती ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली थी. परिजनों के अनुसार, युवती को मुस्लिम युवक अरबाज लंबे समय से परेशान कर रहा था.
लगातार दबाव और उत्पीड़न से तंग आकर उसने अपनी जान दे दी. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में उबाल आ गया था. हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में हरसूद थाने का घेराव कर चक्काजाम करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की थी. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी अरबाज और उसके परिवार के खिलाफ लव जिहाद व उत्पीड़न के तहत मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया था.
भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद
वहीं, आज गुरुवार को जिला प्रशासन ने बुलडोजर अभियान छेड़ते हुए आरोपी के मकान को ढहा दिया. प्रशासनिक टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रही, ताकि माहौल पूरी तरह नियंत्रित रहे. बताया जा रहा है कि जिस मकान पर कार्रवाई की गई, वह अवैध निर्माण था और नियमों की अनदेखी कर बनाया गया था. इसलिए प्रशासन ने इसे गिराने का निर्णय लिया.
इस एक्शन को लेकर पूरे इलाके में चर्चा है कि अब कानून के खिलाफ कोई भी अपराध कर बच नहीं सकता. इस कार्रवाई को लोगों ने पीड़ित परिवार के लिए तेज और सख्त न्याय बताते हुए समर्थन किया. गांव में यह संदेश साफ दिया गया है कि बेटियों की सुरक्षा के मामले में सरकार और प्रशासन अब जीरो टॉलरेंस पर है.
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह… और पढ़ें