वर्ल्ड चैंपियन प्लेयर की धान काटते हुए फोटो हुई थी वायरल, WPL में रहीं अनसोल्ड

वर्ल्ड चैंपियन प्लेयर की धान काटते हुए फोटो हुई थी वायरल, WPL में रहीं अनसोल्ड


Last Updated:

WPL Auction 2026 Uma Chetry unsold: असम के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलने वाली विकेटकीपर बल्लेबाज उमा छेत्री वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए ऑक्शन में अनसोल्ड रह गईं. उमा हाल ही में समाप्त हुए आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल थीं. हालांकि, उमा एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था.

उमा छेत्री WPL ऑक्शन में रहीं अनसोल्ड

नई दिल्ली: वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए हुए ऑक्शन में नॉर्थ-ईस्ट में असम की विकेटकीपर बैटर उमा छेत्री अनसोल्ड रहीं. हाल ही में उमा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसमें वह खेत में धान काटते हुए दिखी थीं. उमा का नाम WPL 2026 के ऑक्शन में 50 लाख की बेस प्राइस पर आया था, लेकिन किसी भी टीम ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई. पिछले सीजन में उमा यूपी वारियर्स की टीम में शामिल थीं, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन नहीं किया.

हाल ही में उमा आईसीसी वूमेंस वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड में भी शामिल थीं. उमा को बैकअप विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल किया गया था. उमा को वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ खेलने का मौका मिला था. हालांकि, बारिश के कारण ये मैच बेतनीता रहा, जिसके कारण उनकी बैटिंग नहीं आई थी. वहीं विकेटकीपिंग में उनके खाते में ना तो स्टंपिंग और ना ही कोई कैच आया था, लेकिन इसके बावजूद उमा असम की पहली क्रिकेटर बनी जो भारतीय टीम के लिए विश्व कप विजेता टीम की सदस्य रहीं.

WPL में उमा का करियर

उमा छेत्री को साल 2024 में यूपी वारियर्स की टीम ने 10 लाख के बेस प्राइस पर अपनी टीम के लिए खरीदा था. हालांकि, उस सीजन में उमा को सिर्फ एक मैच में ही खेलने का मौका मिला. उसके बाद WPL 2025 में उमा को यूपी ने रिटेन किया और उन्हें सीजन में कुल 8 मैचों में खेलने का मौका दिया, लेकिन वह खुद को साबित नहीं कर पाईं. टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करने वाली उमा 8 मैच में 78.26 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 72 रन ही बना पाईं. यही वजह है कि उमा को फ्रेंचाइजी ने रिटेन नहीं किया.

टीम इंडिया के वनडे और टी20 में खेली हैं उमा

उमा छेत्री को भारतीय टीम के लिए अब तक कुल 8 इंटरनेशन मैचों में खेलने का मौका मिला है. उमा ने वर्ल्ड में टीम इंडिया के लिए वनडे डेब्यू किया था. इसके अलावा उमा को 7 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलने का मौका हैं, जिसकी 4 पारियों में उन्होंने सिर्फ 37 रन बनाए हैं.

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें

homecricket

वर्ल्ड चैंपियन प्लेयर की धान काटते हुए फोटो हुई थी वायरल, WPL में रहीं अनसोल्ड



Source link