शिवपुरी भागवत कथा में धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार लगा: मंच से दक्षिणा मांगने पर सिंधिया ने 108 फीट महादेव प्रतिमा बनाने की घोषणा की – Shivpuri News

शिवपुरी भागवत कथा में धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार लगा:  मंच से दक्षिणा मांगने पर सिंधिया ने 108 फीट महादेव प्रतिमा बनाने की घोषणा की – Shivpuri News


शिवपुरी के नर्सरी ग्राउंड में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन गुरुवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिव्य दरबार लगाया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा और अनुमान है कि एक लाख से अधिक लोग अपनी समस्याएं लेकर

.

दिव्य दरबार के दौरान शास्त्री ने भीड़ में बैठे भक्तों को नाम लेकर बुलाया। उन्होंने अशोक, ज्योति, मनोज, राहुल और एक बुजुर्ग महिला का उल्लेख करते हुए बताया कि उनकी अर्जियां स्वीकार कर ली गई हैं।

शास्त्री ने बिना पूछे ही पर्चे पर भक्तों की समस्याएं लिखीं और उनके समाधान भी बताए। इस दौरान प्रेतबाधा से पीड़ित कई लोगों का उपचार किया गया। राहत पाकर कई भक्तों की आंखों में आंसू छलक उठे।

लाखों की संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे।

30 नवंबर को लगेगा अगला दिव्य दरबार महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने घोषणा की कि 30 नवंबर को कथा के समापन के बाद एक और दिव्य दरबार लगाया जाएगा। उन्होंने उन लोगों से उस दिन आने का आग्रह किया जो इस बार भीड़ और समय की कमी के कारण पहुँच नहीं सके।

मंच पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया, की घोषणा कथा के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भगवान कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई देने मंच पर पहुंचे। महंत शास्त्री ने मुस्कुराते हुए कहा कि बिना दक्षिणा के दी गई बधाई अधूरी रहती है।

उन्होंने शिवपुरी में 108 फीट ऊंची महादेव प्रतिमा और 12 ज्योतिर्लिंग स्थापित करने को अपनी दक्षिणा के रूप में स्वीकार करने की बात कही। सिंधिया ने मंच से तुरंत घोषणा की “महाराज जी का आदेश शत-प्रतिशत पूरा किया जाएगा।” इस घोषणा के साथ ही पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।



Source link