सिंगरौली के ढोढ़री गांव में खलिहान जलकर राख: धान की पूरी फसल जली, किसान बोला-2 लाख रुपए का हुआ नुकसान – Singrauli News

सिंगरौली के ढोढ़री गांव में खलिहान जलकर राख:  धान की पूरी फसल जली, किसान बोला-2 लाख रुपए का हुआ नुकसान – Singrauli News



खलिहान में आग लगने से धान की फसल जलकर बर्बाद हो गई।

सिंगरौली के गढ़वा थाना क्षेत्र स्थित ढोढ़री गांव में गुरुवार दोपहर एक खलिहान में आग लग गई। घटना में किसान कमल सिंह की धान की पूरी फसल जलकर राख हो गई, जिससे उन्हें लगभग 2 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है।

.

खलिहान के पास से धुआं और आग की लपटें उठीं

ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर में अचानक खलिहान के पास से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को धान के बोरे बाहर निकालने का मौका नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने बाल्टियों और पाइप की मदद से आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन तब तक पूरी फसल जल चुकी थी।

गढ़वा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। किसान कमल सिंह ने गढ़वा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

आपदा राहत कोष से मुआवजा देने की मांग

किसान कमल सिंह ने बताया कि यह फसल उनके सालभर की आय का मुख्य स्रोत थी। अब वे अपने परिवार के भरण-पोषण और अगली फसल की तैयारी को लेकर चिंतित हैं।

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से किसान को आपदा राहत कोष से मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए खेतों और खलिहानों के आसपास सुरक्षा उपाय बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।



Source link