सीहोर के ब्रिजिशनगर जंगल में अवैध कटाई: वीडियो आया सामने, जंगल में अतिक्रमण और आग लगाकर पेड़ों की कटाई – Sehore News

सीहोर के ब्रिजिशनगर जंगल में अवैध कटाई:  वीडियो आया सामने, जंगल में अतिक्रमण और आग लगाकर पेड़ों की कटाई – Sehore News



सीहोर जिले के इछावर वन परिक्षेत्र की ब्रिजिशनगर बीट में जंगल की अंधाधुंध कटाई और अतिक्रमण का मामला सामने आया है। अवैध कटाई के वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं, लेकिन वन विभाग ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है। बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटा

.

ब्रिजिशनगर से डाबरी तक जंगल में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई हो रही है। कुछ लोग पेड़ों में आग लगाकर अतिक्रमण कर रहे हैं। इस वजह से पहले घना जंगल अब मैदान में बदल रहा है।

वन्यजीवों और जंगल के संरक्षण पर असर

अंधाधुंध कटाई से वन्यजीवों का आवास प्रभावित हो रहा है। जंगल का सिकुड़ना स्थानीय पारिस्थितिकी पर भी नकारात्मक असर डाल रहा है।

स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जंगल का नियमित भ्रमण नहीं करते, जिससे कर्मचारी बेखौफ होकर अवैध कटाई कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से यह सब हो रहा है।

वीडियो सामने आने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं

जंगल में अवैध कटाई के लगातार वीडियो सामने आने के बाद भी वन विभाग का अमला चुप्पी साधे हुए है। अधिकारियों की इस चुप्पी पर अब सवाल उठ रहे हैं और लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।



Source link