हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ के साथ पलाश मुच्छल का वीडियो वायरल

हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ के साथ पलाश मुच्छल का वीडियो वायरल


Last Updated:

Palash Muchhal with Hardik Pandya ex wife: स्मृति मंधाना के साथ शादी टलने के बाद संगीतकार पलाश मुच्छल को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. शादी कैंसल होने के बाद उनके अफेयर के चर्चे के बीच सोशल मीडिया पर पलाश की हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ नताश स्टैनकोविक के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कार में दिख रहे हैं.

नताशा के संग पलाश मुच्छल का पुराना वीडियो वायरल

नई दिल्ली: स्मृति मंधाना के साथ शादी टलने के बाद पलाश मुच्छल का अब भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टैनकोविक के साथ नाम जुड़ रहा है. सोशल मीडिया पर नताशा और पलाश मुच्छल का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वे दोनों बॉलीवुड सॉन्ग पर कार में मस्ती करते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो के आने के बाद एक बार फिर पलाश को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

बता दें कि पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना 23 नंवबर को शादी के बंधन में बंधने वाले थे. 20 नवंबर से ही शादी की तैयारियां चल रही थी. पलाश ने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में फिल्मी अंदाज में मंधाना को प्रपोज भी किया था. इसके बाद हल्दी और मेंहदी समारोह को भी धूम-धाम से मनाया गया, लेकिन 23 नवंबर को शादी से ठीक पहले ये खबर आई कि मंधाना के पिता की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शादी को अनिश्चित समय के लिए टाल दिया गया है.

स्मृति मंधाना ने डिलीट किए प्री वेडिंग के पोस्ट

शादी स्थगित होने के बाद पलाश मुच्छल की भी तबीयत बिगड़ने की खबर आई, लेकिन इसी बीच स्मृति मंधाना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से प्री वेडिंग की तमाम पोस्ट, फोटो और वीडियो को डिलीट कर दिया. स्मृति के साथ-साथ उनकी शादी में शामिल होने आईं जेमिमा रोड्रिग्स, श्रेयंका पाटिल और शेफाली वर्मा जैसे उनके दोस्तों ने भी सोशल मीडिया से पोस्ट को हटा लिया. सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट होने के बाद ये दावा किया जाने लगा कि पलाश ने मंधाना को धोखा दिया है, जिसकी वजह से शादी रुक गई.

पलाश का फर्लटी चैट हुआ वायरल

पलाश पर धोखेबाजी के दावे के बीच उनका एक फर्लटी चैट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पलाश का ये चैट मैरी डि’ कोस्टा नाम की एक कोरियोग्राफर के साथ बातचीत का बताया जा रहा है. हालांकि, ये सिर्फ सोशल मीडिया दावे हैं, लेकिन इसी बीच पलाश के साथ एक अन्य लड़की का नाम जुड़ने लगा है, जिसका नाम नंदिका द्विवेदी बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पोस्ट में ये दावा किया जा रहा है कि नंदिका की वजह से पलाश और मंधाना की शादी टली है.

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें

homecricket

हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ के साथ पलाश मुच्छल का वीडियो वायरल



Source link