Syed Mushtaq Ali Trophy 2025: इन दिनों में घरेलू टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2025 चल रहा है. 26 नवंबर से ही नए सीजन का आगाडज हुआ है, जिसमें घरेलू क्रिकेट के खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया के कई बड़े सितारे शिरकत कर रहे हैं. 26 नवंबर की शाम संजू सैमसन के साथ मिलकर एक बल्लेबाज ने तबाही मचा दी है. उसने 60 बॉल पर 121 रन कूटे, जिसमें 10 छक्के और इतने ही चौके शामिल थे. इस बल्लेबाज का तूफान ऐसा था कि विरोधी टीम के होश उड़ गए. उसने संजू सैमसन के साथ मिलाकर 177 रनों की साझेदारी करके इतिहास भी रच दिया.
यहां जिस खिलाड़ी की बात हो रही है वो कोई और नहीं बल्कि केरल के युवा सलामी बल्लेबाज रोहन एस. कुन्नुम्मल हैं, जिन्होंने पहले ही मैच में ओडिशा के खिलाफ बल्ले से जबरदस्त तूफान मचा दिया. टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन भले ही इस मुकाबले में कप्तान के रूप में चमके हों, लेकिन असली शोस्टॉपर रहे उनके साथी ओपनर रोहन, जिन्होंने अपनी अग्रेसिव बल्लेबाजी से मैदान पर मानो आग लगा दी. पहली ही भिड़ंत में रोहन ने ओडिशा के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और अपनी तूफानी पारी के दम पर केरल को यादगार जीत दिलाई.
केरल ने दर्ज की एकतरफा जीत
केरल और ओडिशा के बीच यह मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ‘बी’ में हुआ, जिसमेंओडिशा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 176 रन बनाए. इस टारगेट का पीछा करने उतरी केरल के लिए सलामी बल्लेबाजों ने मुकाबले को एकतरफा बना दिया. केरल का कोई भी विकेट नहीं गिरा और उसने जीत हासिल की. रोहन कुन्नुम्मल ने शुरुआत से ही गेंदबाजों की धुनाई शुरू कर दी और ओडिशा की गेंदबाजी इकाई को पूरी तरह हिला कर रख दिया.
(@Samsoncentral) November 26, 2025
रोहन-संजू ने रचा इतिहास, पहले विकेट के लिए SMAT की चौथी सबसे बड़ी साझेदारी
केल ने 16.3 ओवर में बिना विकेट खोए 177 रन बनाकर मैच को 10 विकेट से जीत लिया. ओपनिंग जोड़ी ने सिर्फ लक्ष्य ही नहीं हासिल किया, बल्कि SMAT इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया. रोहन और संजू के बीच 177 रनों की नाबाद साझेदारी हुई. यह SMAT में पहले विकेट के लिए अब तक की चौथी सबसे बड़ी साझेदारी है. इस जोड़ी ने गुजरात के ऊर्विल पटेल और आर्या देसाई की 174 रनों की पार्टनशिप के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे बड़ी पार्टनरशिप
- 213- सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर (मुंबई)
- 202*- अब्दुलाहाद मालेक और मनप्रीत जुनेजा (गुजरात)
- 199- एसपी सेनापति और संदीप पटनायक (ओडिशा)
- 177- रोहन एस. कुन्नुम्मल और संजू सैमसन (केरल)
- 174 – ऊर्विल पटेल और आर्या देसाई (गुजरात)
- 149- योगेश टकावले और साईराज बहुतुले (महाराष्ट्र)
संजू ने दिया साथ, रोहन ने उड़ाया गर्दा
संजू सैमसन ने 41 बॉल पर 6 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 51 रन बनाए. वो आखिर तक क्रीज पर रनों की बारिश करते रहे और 60 गेंदों पर 121 रन बनाकर लौटे. उनका स्ट्राइक रेट 201.67 का रहा है, मैदान के चारों तरफ क्लीन हिटिंग दिखाई. रोहन की इस पारी में पावर और टाइमिंग का शानदार मेल देखने को मिला.एक तरफ से संजू उनका साथ देते रहे और दोनों ने मैच अलग कर दिया. अब केरल की टीम 28 नवंबर को रेलवे के खिलाफ खेलेगी, जिस तरीके से रोहन ने शुरुआती मैच में फॉर्म दिखाया है, उससे उम्मीद है कि इस सीजन वे SMAT में बड़ा धमाका कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया को ‘नई दीवार’ की तलाश… 13 महीने में 7 को आजमाया, कोई नहीं टिक पाया, जानें हार की सबसे बड़ी वजह