Last Updated:
Shukra Nakshatra Parivartan 2025: 29 नवंबर को वह शनि-स्वामित्व वाले अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेगे. चूँकि शुक्र और शनि मित्र ग्रह हैं. इसलिए यह परिवर्तन और भी शुभ माना जा रहा है. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र को अत्यंत प्रभावशाली ग्रह माना गया है. उसका गोचर या नक्षत्र परिवर्तन विशेष परिणाम देने वाला होता है. वर्तमान में शुक्र विशाखा नक्षत्र में स्थित है. 29 नवंबर को वह शनि-स्वामित्व वाले अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेगे. चूँकि शुक्र और शनि मित्र ग्रह हैं. इसलिए यह परिवर्तन और भी शुभ माना जा रहा है. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. लेकिन, चार राशियों को इससे विशेष रूप से धन लाभ और आर्थिक प्रगति के संकेत मिल सकते हैं. आइए उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य रवि शुक्ला से जानते है इस नक्षत्र परिवर्तन से कौनसी राशि वालो को लाभ होगा.
वृषभ राशि – शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन इस राशि वालों के लिए बहुत अनुकूल कर सकता है. इस परिवर्तन से उन्नति और नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे. विदेश यात्रा की संभावना प्रबल है. लंबे समय से रुके दस्तावेज या वीजा संबंधी काम अब पूरे हो सकते हैं. आर्थिक रूप से यह समय लाभदायक रहेगा. नई इनकम के स्रोत मिल सकते हैं. कामकाज में भी उन्नति दिखेगी. जो लोग लंबे समय से रोजगार की तलाश में थे, उन्हें नौकरी मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं.
कर्क – शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से कर्क राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ सकता है. पारिवारिक कलह या पुराने मतभेद अब समाप्त होने की संभावना है. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा. अगर आप किसी इंटरव्यू या प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं, तो यह समय अनुकूल साबित हो सकता है.हर कार्य में सफलता मिलेगी. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.
तुला – शुक्र का यह परिवर्तन इस राशि के जातक के लिए बेहद शुभ होने वाला है. जो लोग शत्रु से परेशान हैं, वे शत्रु को परास्त करते नजर आएंगे. साथ ही पारिवारिक संपत्ति विवाद समाप्त हो जाएगा. घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है. संतान इच्छुक दंपति को कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है.जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए सफलता का योग बनेगा.
मकर – रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा. अगर आप किसी इंटरव्यू या प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं, तो यह समय अनुकूल साबित हो सकता है. हर कार्य में सफलता मिलेगी. जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए सफलता का योग बनेगा. आर्थिक रूप से यह समय लाभदायक रहेगा.