टेस्ट क्रिकेट सबसे कठिन प्रारूप माना गया है. इस फॉर्मेट में बेहतर प्रदर्शन करने वाला क्रिकेट जगत में अपनी एक अलग छाप छोड़ा जाता है. 5 दिन चलने वाले मैच में लंबे समय तक टिकना अपने आप में बड़ा ही चैलेंजिंग माना गया है. टेस्ट क्रिकेट में एक से एक स्टार खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने समय के साथ कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए हैं. साथ ही कई खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने बड़े-बड़े कीर्तिमान स्थापित किए हैं. हालांकि, आज हम आपको टेस्ट क्रिकेट के एक अनोखे रिकॉर्ड के बारे में बताने वाले हैं, जिसे बनाना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी गई है. दरअसल, हम बताने वाले हैं उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा चौके ठोकने का विश्व रिकॉर्ड कायम किया है.
एड्रिच हैं नंबर 1
टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा चौके जड़ने के मामले में नंबर 1 पर इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉन एड्रिच का नाम काबिज है. 8 जुलाई 1965 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने ये रिकॉर्ड हासिल किया था, जो कि आजतक अटूट है. बता दें एड्रिच ने 450 गेंदों में 310 रनों की आतिशी पारी खेली थी. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने रिकॉर्डतोड़ 52 चौके जड़कर विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया था.
वियान मुल्डर
सबसे ज्यादा चौके जड़ने के फेहरिस्त में नंबर 2 पर दक्षिण अफ्रीका के विध्वंसक खिलाड़ी वियान मुल्डर का नाम शामिल है. मुल्डर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 334 गेंदों का सामना करते हुए 367 रनों की धुआंधार पारी खेली थी. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 49 चौके जड़ दिए. उन्होंने ये कारनामा इसी साल किया है. वह एड्रिच के रिकॉर्ड से मात्र 4 चौके दूर रह गए.
वीरेंद्र सहवाग
लिस्ट में नंबर 3 पर भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे तूफानी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम शामिल है. सहवाग ने पाकिस्तान के गेंदबाजों को रुला कर रख दिया था. उनकी पारी के सामने वह लाचार नजर आ रहे थे. उन्होंने 328 गेंदों का सामना करते हुए 254 रनों का पारी खेल डाली. सहवाग ने साल 2006 में पाकिस्तान में जाकर पाकिस्तान को धोया था. उनकी यह धमाकेदार इनिंग को आज भी पाकिस्तानी गेंदबाज नहीं भूल पाते हैं.
ये भी पढ़ें: एशेज इतिहास के सबसे बड़ा दिग्गज, तूफानी अंदाज में ठोक दिया था सबसे तेज शतक, सदियों तक अमर रहेगा रिकॉर्ड