9 मैच 983 रन…,इस भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज ने साल भर काटी है जमकर गदर, जानें 2025 टेस्ट के टॉप स्कोरर

9 मैच 983 रन…,इस भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज ने साल भर काटी है जमकर गदर, जानें 2025 टेस्ट के टॉप स्कोरर


टेस्ट क्रिकेट को सबसे कठिन और बेहतरीन फॉर्मेट माना गया है. अगर आप इस फॉर्मेट में परफॉर्म करते हैं तो आप एक स्किल्ड और बेहतर बल्लेबाज हैं. इस प्रारूप में चलना, रन बनाना, लंबे समय तक पिच पर बने रहना दर्शाता है आपकी क्लास क्या है. रिकॉर्ड धारियों ने इस फॉर्मेट में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड कायम कर दिए हैं. टेस्ट क्रिकेट ने वर्ल्ड क्रिकेट को बड़े-बड़े स्टार खिलाड़ी दिए हैं. कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं, जिनका नाम सदियों तक अमर रहेगा. गौरतलब है इंडियन क्रिकेट में भी कई दिग्गज खिलाड़ी हुए हैं. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे साल 2025 में इस फॉर्मेट में 22 गज की पट्टी पर तबाही का मंजर लाने वाले 3 स्टार भारतीय धुरंधरों के बारे में. 

शुभमन गिल

लिस्ट में नंबर 1 पर भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का नाम है. गिल ने इस साल बल्ले से खूब गदर काटी है. वह जिस अंदाज में खेले हैं वह काबिले तारीफ है. गिल ने इस साल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कायम कर दिया है. उन्होंने साल 2025 में खेले 9 टेस्ट मैचों की 16 पारियों में 70.49 के रिकॉर्डतोड़ औसत से 983 रन ठोक दिए हैं. इस दौरान गिल ने 5 शतक और 1 अर्धशतक भी लगाए हैं. साथ ही उनका उच्चतम स्कोर 269 रनों का रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source


केएल राहुल

सबसे ज्यादा रन बनाने का मामले में नंबर 2 पर भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल का नाम स्थित है. राहुल ने इस साल खेले 10 टेस्ट मैचों की 19 पारियों में  45.17 की औसत से 813 रन बनाए हैं. इस दौरान राहुल ने 3 शतक और 3 फिफ्टी लगाई है. वहीं, उनका उच्चतम स्कोर 137 रनों का रहा है. 

रविंद्र जडेजा 

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का नाम है. जडेजा ने इस साल खेले 10 टेस्ट मैचों की 17 पारियों में 63.78 के गजब के बल्लेबाजी औसत से 764 रन बनाने का कारनामा किया है. साथ ही वह 5 बार नॉटआउट रहे हैं. जडेजा ने इस साल 2 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं. उनका उच्चतम स्कोर 107 रनों का रहा है. 

ये भी पढ़ें: 52 चौके, 310 रन…,इंग्लैंड के दिग्गज की पारी के सामने लाचार हो गए थे गेंदबाज, क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड



Source link