SIR ड्यूटी में लगे रोजगार सहायक अधिकारी ने जान दी, पिता का आरोप- काम का बोझ था, 3 माह से पेमेंट भी नहीं मिली

SIR ड्यूटी में लगे रोजगार सहायक अधिकारी ने जान दी, पिता का आरोप- काम का बोझ था, 3 माह से पेमेंट भी नहीं मिली


Last Updated:

कटनी में SIR ड्यूटी में लगे रोजगार सहायक अधिकारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की. परिजनों का कहना है कि 3 माह से पेमेंट नहीं मिली थी. इसके अलावा SIR के काम का भी प्रेशर था. परिजनों ने जांच और कार्रवाई की मांग की है

SIR ड्यूटी में लगे रोजगार सहायक अधिकारी ने फांसी लगाई

रिपोर्ट- नारायण गुप्ता 

Katni News: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में SIR ड्यूटी में लगे रोजगार सहायक ने आत्महत्या की खबर सामने आई है. परिजन ने बताया कि मृतक रोजगार सहायक की पेमेंट 3 माह से रुकी हुई थी. उन्होंने काम के दबाव में आकर फांसी लगा लगी.

दरअसल, पूरा मामला ढीमरखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपालपुर के सुंतरा गांव का बताया जा रहा है, जहां एक रोजगार सहायक ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान रूपेंद्र सिंह के रूप में हुई है जो गोपालपुर ग्राम पंचायत में कार्यरत थे. उनके पिता ने बताया कि रूपेंद्र पिछले कई दिनों से बहुत परेशान था. उसे तीन महीने से मानदेय नहीं मिला था. ऊपर से एसआईआर (SIR) काम को लेकर भी भारी दबाव था. इसी आर्थिक तंगी और काम के बोझ के चलते रूपेंद्र ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया है. उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

दोपहर से लापता थे रूपेंद्र
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डेहरिया ने बताया कि मृतक कल दोपहर से घर से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज है. वहीं, देर शाम रोजगार सहायक रूपेंद्र के फांसी लगाने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया. रिपोर्ट और जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने कहा कि रोजगार सहायक की 3 माह से पेमेंट रुकने की जानकारी नहीं है. रही बात SIR में ड्यूटी की तो पता किया जाएगा. बाकी जांच नियमानुसार करते हुए कार्यवाही होगी. वहीं, घटना के बाद बड़ी संख्या में जुटे संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मृतक के परिजनों के एक सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति देने के साथ आर्थिक मदद की मांग उठाई है.

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

SIR ड्यूटी में लगे रोजगार सहायक अधिकारी ने जान दी, पिता का आरोप- काम का बोझ था



Source link