Suresh Raina Net worth: 2020 में संन्यास…लग्जरी गाड़ियां और महल जैसा घर…आखिर कितनी संपत्ति के मालिक हैं सुरेश रैना?

Suresh Raina Net worth: 2020 में संन्यास…लग्जरी गाड़ियां और महल जैसा घर…आखिर कितनी संपत्ति के मालिक हैं सुरेश रैना?


Suresh Raina Net worth: भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद और विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक सुरेश रैना आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. मैदान पर उनके बेखौफ अंदाज, ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और शानदार फील्डिंग ने उन्हें करोड़ों भारतीयों का चहेता बनाया. उनका नाम आते ही फैंस के मन में सबसे पहले ‘मिस्टर आईपीएल’ की छवि उभरती है, क्योंकि रैना ने इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जो कमाल प्रदर्शन किया, वह आज तक कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं कर पाया, लेकिन रैना का सितारा सिर्फ मैदान पर ही नहीं चमका, बल्कि वह कमाई के मामले में भी सुपरहिट रहे. आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं कि मिस्टर आईपीएल की कुल संपत्ति कितनी है और किन-किन रास्तों से उनकी मोटी कमाई होती है.

सुरेश रैना भारत के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 10 क्रिकेटर्स की लिस्ट में शामिल हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरेश रैना की नेटवर्थ करीब $25 मिलियन (लगभग ₹210–215 करोड़) आंकी जाती है. यही वज है कि वो वह भारत के टॉप-10 सबसे अमीर क्रिकेटरों की लिस्ट में 7वें और 8वें नंबर पर रहते हैं. रैना ने 2020 में संन्यास ले लिया था, लेकिन इसके बाद भी रैना की कमाई करोड़ों में होती है. आइए जानते हैं कैसे

क्रिकेट करियर से हुई तगड़ी कमाई

सुरेश रैना भारतीय क्रिकेट के सितारे हैं. उन्होंने भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान दिया है. 2011 वर्ल्ड कप विनिंग टीम और चैंपियंस ट्रॉफी 2014 जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे. इंडियन प्रीमियर लीग में वो पहले सीजन से खेले. आईपीएलरैना की संपत्ति में बड़ा योगदान लेकर आया. चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उन्होंने 110 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. इंटरनेशनल क्रिकेट से भी उन्होंने मोटी फीस हासिल की. 2020 में इंटरनेशनल रिटायरमेंट और फिर 2022 में सभी तरह के क्रिकेट से संन्यास के बाद उन्होंने कमेंट्री में कदम रखा और खूब कमाई की.

Add Zee News as a Preferred Source


महल जैसा घर और लग्जरी कारों का कलेक्शन

रैना दिल्ली-एनसीआर में गाजियाबाद के राजनगर में आलीशान बंगले के मालिक हैं, जिसकी कीमत करीब 18 करोड़ रुपये है. घर में आउटडोर जिम, बड़ा गार्डन, शानदार बालकॉनी और प्राइवेट थिएटर तक मौजूद है. उनका कार कलेक्शन भी किसी सुपरस्टार से कम नहीं. रैना को कारों का शौक है. उनके पास पोर्शे बॉक्सस्टर,ऑडी Q7, फोर्ड मस्टैंग, रेंज रोवर, मर्सिडीज बेंज GLE 350D, मिनी कूपर BMW जैसी लग्जरी कार हैं.

कहां-कहां से कमाई करते हैं सुरेश रैना?

संन्यास के बाद भी रैना की कमाई करोड़ों में है. वो कमेंट्री, बिजनेस और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से भारी इनकम हासिल करते हैं. रैना ने क्रिकेट के बाद कई नए क्षेत्रों में कदम रखा था. वो एडिडास, बूस्ट, टाइमेक्स जैसे बड़े ब्रांड्स के वह ब्रांड एंबेसडर रहे. इतना ही नहीं उन्होंने माटे बेबीकेयर और Sahicoin जैसे स्टार्टअप में इन्वेस्ट किया. हाल ही में उन्होंने एम्सटर्डम में अपना Raina Indian Restaurant शुरू किया, जो यूरोप में भारतीय खाने को लोकप्रिय बना रहा है. इन तमाम जगहों से रैना की कमाई होती है.

क्यों कहे जाते हैं मिस्टर आईपीएल?

रैना आईपीएल के इतिहास में सबसे लगातार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. कई साल तक वह लीग के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. बाद में विराट कोहली ने उनका रिकॉर्ड तोड़ा था. IPL में रैना की निरंतरता ने उन्हें अलग मुकाम दिलाया. वो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज आज भी हैं. रैना के नाम 200 मैचों में 5529 रन दर्ज हैं, जिसमें 2 शतक और 38 फिफ्टी हैं.

सुरेश रैना का इंटरनेशन करियर कैसा रहा?

सुरेश रैना यूपी से आते हैं. उनका इंटरनेशन क्रिकेट करियर शानदार रहा है. रैना ने 2002/03 में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था. फिर 2005 में उन्हें भारत की वनडे टीम में जगह मिली. 2006 में टी20 डेब्यू भी कर लिा. फिर 4 साल बाद यानी 2010 में टेस्ट डेब्यू किया. रैना सीमित ओवरों के क्रिकेट में जबरदस्त खिलाड़ी रहे हैं. आज भी उनकी गिनती विश्व के सर्वश्रेष्ठ फील्डर्स में होती है. 18 टेस्ट में 26.48 की औसत से 768 रन बनाए. 226 वनडे में 5 शतक और 36 अर्धशतक के साथ 5,615 रन किए, जबकि टी20 के 78 मैचों में 29.18 की औसत के साथ 1,605 रन किए हैं.

रैना के नाम दर्ज हैं ये अद्भुत रिकॉर्ड

सुरेश रैना को फैंस आज भी मिस करते हैं. रैना के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड भी है, वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं. इतना ही नहीं वो टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय भी हैं. आईपीएल में 5 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं. गौर करने वाली बात ये है कि सुरेश रैना डेब्यू टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं. वह वनडे फॉर्मेट में 5 हजार रन और 100 कैच लपकने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शुमार हैं. ये तमाम उपलब्धियां उन्हें खास खिलाड़ी बनाती हैं.

ये भी पढ़ें: 10 चौके 10 छक्के 121 रन…संजू सैमसन के साथ मिलकर उड़ाया गर्दा, 177 रन ठोक रच डाला इतिहास

 





Source link