विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की पहली मेगा नीलामी गुरुवार को नई दिल्ली के एयरोसिटी स्थित होटल में दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगी। इस नीलामी में मध्य प्रदेश की कुल 12 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।
.
इंदौर से आयुषी शुक्ला, अनादी तागड़े और प्रियंका कौशल नीलामी का हिस्सा होंगी। भोपाल से राहिला फिरदौस और सौम्या तिवारी, ग्वालियर से अनुष्का शर्मा और वैष्णवी शर्मा भी शामिल हैं। इनके अलावा निकिता सिंह, संस्कृति गुप्ता, पूजा वस्त्रकार और शुचि उपाध्याय के नाम भी सूची में हैं। इन खिलाड़ियों का बेस प्राइज 10 से 50 लाख रुपए रखा गया है।
क्रांति गौड़ पर रहेगी खास नजर इस साल छतरपुर की क्रांति गौड़ पर फ्रेंचाइजी की विशेष नजर है। महिला वर्ल्ड कप में 8 मुकाबलों में 9 विकेट लेने के बाद उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। इसी कारण उनका बेस प्राइज 50 लाख रुपए तय किया गया है, और उन्हें एक करोड़ रुपए से अधिक की बोली मिलने की संभावना जताई जा रही है। पूजा वस्त्रकार और संस्कृति गुप्ता के भी अच्छी कीमत पर खरीदे जाने की उम्मीद है।
नई दिल्ली में होने वाली इस पहली मेगा नीलामी में रेलवे और दिल्ली की सबसे ज्यादा 15-15 खिलाड़ी, मुंबई की 14 खिलाड़ी और एमपी, यूपी और महाराष्ट्र की 12-12 खिलाड़ी शामिल की गई हैं।
वर्ल्ड कप जितने के बाद एमपी सरकार ने क्रांति गौड़ को 1 करोड़ रुपए दिए थे।
7 जनवरी से शुरू हो सकता है WPL
विमेंस प्रीमियर लीग का नया सीजन 7 जनवरी से शुरू होने की संभावना है। मध्य प्रदेश की विमेंस टीम ने हाल ही में बीसीसीआई की राष्ट्रीय टी-20 स्पर्धा के फाइनल में पहुंचकर मजबूत प्रदर्शन किया था, जिससे एमपी की खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी की नजरें हैं।

पिछले सीजन में एमपी की तीन खिलाड़ी नीलाम हुई थीं
- क्रांति गौड़ को यूपी वॉरियर्स ने 10 लाख रुपए में खरीदा था, जिसका इस बार बेस प्राइज 50 लाख रुपए है।
- पूजा वस्त्रकार को 1.9 करोड़ में मुंबई टीम ने खरीदा था।
- संस्कृति गुप्ता को 10 लाख में मुंबई ने लिया था।

मेगा ऑक्शन क्यों?
डब्ल्यूपीएल में हर तीन साल में मेगा ऑक्शन होता है। इसमें फ्रेंचाइजी टीमों को टीम को पूरी तरह नया बनाने का मौका मिलता है।
- पिछला मेगा ऑक्शन 2022 में हुआ था।
- 2023 और 2024 में मिनी ऑक्शन हुए, जिनमें अधिक खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकता था।
- मेगा ऑक्शन में अधिकतम 5 खिलाड़ियों को ही रिटेन किया जा सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें….
WPL ऑक्शन: 5 टीमों ने 17 प्लेयर्स को ही रिटेन किया

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का मेगा ऑक्शन आज दोपहर 3.30 बजे से शुरू होना है। 5 टीमों ने 17 प्लेयर्स को रिटेन किया, इसलिए ऑक्शन में 73 खिलाड़ी बिक सकेंगी। इन्हें खरीदने के लिए टीमों के पास 41.10 करोड़ रुपए हैं। हालांकि, नीलामी में 277 प्लेयर्स उतरेंगी, यानी करीब 200 प्लेयर्स अनसोल्ड ही रह जाएंगी। पूरी खबर पढ़ें…