Last Updated:
WPL 2026 Auction most Expensive Player: वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए हुए ऑक्शन में ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा पर रिकॉर्ड बोली लगी. दीप्ति इस लीग में पहली ऐसी प्लेयर बनीं, जिनके लिए राइट टू मैच का इस्तेमाल किया गया. दीप्ति के अलावा भी कुछ ऐसी प्लेयर रहीं, जिनके लिए टीमों के बीच जमकर टक्कर हुई. ऐसे में आइए जानते हैं WPL के ऑक्शन की पांच सबसे महंगी प्लेयर के बारे में.
वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए ऑक्शन में पांच टीमों को मिलाकर कुल 73 स्लॉट को भरा गया. इस ऑक्शन में यूपी वारियर्स की टीम सबसे ज्यादा पर्स के साथ ऑक्शन टेबल पर बैठी थी और उसी ने ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली भी लगाई. ऐसे में आइए जानते हैं WPL 2026 के ऑक्शन की पांच सबसे महंगी प्लेयर के बारे में.

वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए ऑक्शन में भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा सबसे महंगी प्लेयर रहीं. दीप्ति पर सबसे पहली बोली दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई थी. दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख की बिड पर दीप्ति को खरीद भी लिया था, लेकिन यूपी ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर 3 करोड़ 20 लाख की कीमत पर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया. दीप्ति को यूपी ने ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था, लेकिन ऑक्शन में इस प्लेयर को फिर से अपने स्क्वाड में शामिल किया. इस तरह दीप्ति इस ऑक्शन की सबसे महंगी प्लेयर रहीं.

इस लिस्ट में अमेलिया केर दूसरे स्थान पर हैं. अमेलिया को मुंबई इंडियंस की टीम ने 3 करोड़ की बड़ी बिड के साथ अपने साथ जोड़ा. पिछले सीजन में भी अमेलिया मुंबई इंडियंस में शामिल थीं. अमेलिया के लिए यूपी वारियर्स भी ऑक्शन उतरी थी, लेकिन 2.8 करोड़ की बिड के बाद आगे नहीं बढ़ी, जिससे 3 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने अमेलिया को फिर से अपनी टीम में वापस ले लिया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

लिस्ट में तीसरे स्थान पर भारत की पेस बॉलर शिखा पांडे हैं. शिखा पांडे को यूपी वारियर्स की टीम ने खरीदा. शिखा के लिए भी ऑक्शन में टीमों के बीच लड़ाई देखने को मिली, लेकिन यूपी की टीम ने 2.4 करोड़ की बिड के साथ उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया.

वूमेंस प्रीमियर लीग की दो सीजन में खेलने वाली न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है. सोफी डिवाइन के लिए कई टीमों ने अपनी दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन सोफी डिवाइन को गुजरात जायंट्स की टीम ने 2 करोड़ की बोली लगाकर अपने स्क्वाड में शामिल किया.

WPL 2026 ऑक्शन की 5वीं सबसे महंगी प्लेयर ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग रहीं. मेग लैनिंग पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान थीं और उनकी कप्तानी में टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया. हालांकि, ऑक्शन में दिल्ली ने लैनिंग के लिए कोशिश जरूर की थी, लेकिन यूपी ने 1.90 करोड़ की बिड के साथ उन्हें अपनी टीम के साथ जोड़ लिया.