WPL 2026 Auction Live Streaming: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के लिए आज यानी गुरुवार को नई दिल्ली में मेगा ऑक्शन होना है. विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के मेगा ऑक्शन में कुल 277 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. इस लिस्ट में 194 भारतीय खिलाड़ी और 83 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में हर टीम को ज्यादा से ज्यादा 18 खिलाड़ियों की टीम बनाने की इजाजत होगी. कुल मिलाकर सभी पांच टीमों में 73 स्लॉट भरे जाने हैं.
मार्की सेट में दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह
मेगा ऑक्शन की शुरुआत मार्की सेट से होगी, जिसमें आठ टॉप क्रिकेटर्स के नाम शामिल हैं. भारत से दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह, न्यूजीलैंड से सोफी डिवाइन और अमेलिया केर, इंग्लैंड से सोफी एक्लेस्टोन, ऑस्ट्रेलिया से एलिसा हीली और मेग लैनिंग और साउथ अफ्रीका से लॉरा वोल्वार्ड्ट. दीया यादव और भारती सिंह दोनों 16 साल की WPL 2026 मेगा ऑक्शन में हिस्सा लेने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं, जबकि साउथ अफ्रीका की 37 साल की शबनीम इस्माइल सबसे उम्रदराज क्रिकेटर हैं. आइए एक नजर डालते हैं कि विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के लिए मेगा ऑक्शन का लाइव टेलीकास्ट कब, कहां और किस चैनल पर होगा.
WPL 2026 Auction Live Streaming: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का ऑक्शन कब होने वाला है?
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का ऑक्शन आज यानी गुरुवार 27 नवंबर को होगा.
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 ऑक्शन में कितनी फ्रेंचाइजी हिस्सा ले रही हैं?
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 ऑक्शन में कुल पांच टीमें शामिल होंगी, जिसमें RCB विमेंस, मुंबई इंडियंस विमेंस, दिल्ली कैपिटल्स विमेंस, UP वॉरियर्स, और गुजरात जायंट्स की टीमें शामिल हैं.
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का ऑक्शन कब शुरू होगा?
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का ऑक्शन आज दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा.
भारत में कौन सा टीवी चैनल WPL 2026 ऑक्शन का टेलीकास्ट करेगा?
WPL 2026 ऑक्शन का टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.
WPL 2026 ऑक्शन की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम कहां देख सकते हैं?
WPL 2026 ऑक्शन की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम JioHotstar ऐप पर उपलब्ध होगी.
विमेंस प्रीमियर लीग बेहद खास
विमेंस प्रीमियर लीग अपने हाई-वोल्टेज मैचों और बड़े प्राइज पूल के लिए जानी जाती है. मुंबई इंडियंस विमेन साल 2023 में लीग की पहली चैंपियन टीम थी. इसके बाद RCB विमेन ने स्मृति मंधाना की लीडरशिप में साल 2024 में अपनी पहली ट्रॉफी जीती थी. इसके बाद हरमनप्रीत कौर ने मुंबई इंडियंस विमेन को साल 2025 में दूसरा टाइटल दिलाया. इस बीच मेग लैनिंग की दिल्ली कैपिटल्स विमेन टीम काफी कंसिस्टेंट रही हैं, लेकिन बदकिस्मती से तीनों सीजन में रनर-अप रहीं. वे अपनी इस स्ट्रीक को तोड़ने और आखिरकार 2026 में अपना पहला WPL टाइटल हासिल करने के लिए बेताब होंगी.