WPL LIVE: दीप्ति शर्मा सबसे महंगी, किसे मिले कितने पैसे, कौन सोल्ड-कौन अनसोल्ड

WPL LIVE: दीप्ति शर्मा सबसे महंगी, किसे मिले कितने पैसे, कौन सोल्ड-कौन अनसोल्ड


WPL Auction Live Updates: WPL ऑक्शन 2026 का एक्शन शुरू हो चुका है. नई दिल्ली में 5 टीम के बीच बिडिंग का घमासान जारी है. 276 खिलाड़ियों में से 73 स्लॉट भरे जाने हैं. 277 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है. डब्ल्यूपीएल का चौथा सीजन नौ जनवरी से नवी मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा. वैसे तो यह टूर्नामेंट हर साल फरवरी–मार्च में होता है, लेकिन सात फरवरी से शुरू होने जा रहे मेंस टी-20 विश्व कप के कारण इस साल इसे आगे बढ़ा दिया गया है.

इस ऑक्शन में भारत की वर्ल्ड कप चैंपियन हीरो दीप्ति शर्मा को उनकी पुरानी टीम यूपी वॉरियर्स ने तीन करोड़ 20 लाख रुपये में दिल्ली से RTM कर लिया. सोफी एक्लेस्टोन को दिल्ली ने 85 लाख रुपये में खरीदा. भारत की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को गुजरात ने 60 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा. न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमेलिया केर एक बार फिर अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में तीन करोड़ रुपये की मोटी रकम में गईं.

ऑक्शन के लिए यूपी के पास 14.5 करोड़ रुपये हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के पास सबसे कम 5.7 करोड़ रुपये हैं. अन्य टीमों में गुजरात जायंट्स के पास 9 करोड़ रुपए, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पर्स में 6.15 करोड़ रुपए और मुंबई इंडियंस के पास 5.75 करोड़ रुपये हैं. इस लाइव ऑक्शन के पल-पल के अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए न्यूज 18 हिंदी के लाइव ब्लॉग के साथ.

November 27, 202520:31 IST

WPL Auction 2026 Live Updates: अब तक सभी टीमों का स्क्वॉड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना, एलिस पेरी, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल (₹60 लाख), नादिन डी क्लर्क (₹65 लाख), राधा यादव (₹65 लाख), लॉरेन बेल (₹90 लाख), लिंसे स्मिथ (₹30 लाख), प्रेमा रावत (₹20 लाख RTM), अरुंधति रेड्डी (₹75 लाख), पूजा वस्त्रकार (₹85 लाख), ग्रेस हैरिस (₹75 लाख), गौतमी नाइक (₹10 लाख).

मुंबई इंडियंस: अमनजोत कौर, हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, जी कमलिनी, अमेलिया केर (₹3 करोड़), शबनम इस्माइल (₹60 लाख), संस्कृति गुप्ता (₹20 लाख बेस प्राइस), सजीवन सजना (₹75 लाख), राहिला फिरदौस (₹10 लाख बेस प्राइस), निकोला कैरी (₹30 लाख), त्रिवेणी वशिष्ठ (₹20 लाख), नल्ला रेड्डी (₹10 लाख).

दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, मारिजाने कैप, एनाबेल सदरलैंड, निकी प्रसाद, लॉरा वूलवार्ट (₹1.10 करोड़), चिनेल हेनरी (₹1.30 करोड़), श्री चरणी (₹1.30 करोड़), स्नेह राणा (₹50 लाख), लिजेल ली (₹30 लाख), दीया यादव (₹10 लाख), तानिया भाटिया (₹30 लाख), ममता मादिवाला (₹10 लाख), नंदिनी शर्मा (₹10 लाख), लूसी हैमिल्टन (₹10 लाख).

UP वॉरियर्स: श्वेता सहरावत, दीप्ति शर्मा (₹3.2 करोड़ RTM), सोफी एक्लेस्टोन (₹85 लाख), मेग लैनिंग (₹1.90 करोड़), फोएबे लिचफील्ड (₹1.20 करोड़), किरण नवगिरे (₹60 लाख), हरलीन देओल (₹50 लाख), क्रांति गौड़ (₹50 लाख RTM), आशा सोभना (₹1.10 करोड़), डिएंड्रा डॉटिन (₹80 लाख), शिखा पांडे (₹2.40 करोड़), सिमरन शेख (₹10 लाख), शिप्रा गिरी (₹10 लाख), क्लो ट्रायोन (₹30 लाख), सुमन मीना (₹10 लाख).

गुजरात जायंट्स: एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन (₹2 करोड़), रेणुका सिंह (₹60 लाख), भारती फुलमाली (₹70 लाख), टिटस साधु (₹30 लाख), काश्वी गौतम (₹75 लाख) RTM), कनिका आहूजा (₹30 लाख), तनुजा कंवर (₹45 लाख), जॉर्जिया वेयरहम (₹1 करोड़), अनुष्का शर्मा (₹45 लाख), हैप्पी कुमारी (₹10 लाख), किम गार्थ (₹50 लाख), यास्तिका भाटिया (₹50 लाख).

November 27, 202519:14 IST

WPL Auction 2026 Live Updates: अरुंधति-सजीवन को मिले 75-75 लाख

अरुंधति रेड्डी और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सजीवन सजना को मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया है. दोनों को 75-75 लाख रुपये में टीमों से अपना हिस्सा बनाया है. दोनों भारतीय खिलाड़ी 30 लाख के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में शामिल हुए थे.

November 27, 202519:06 IST

WPL Auction 2026 Live Updates: शिखा पांडे को यूपी ने खरीदा, मिले 2.40 करोड़

भारतीय ऑलराउंडर शिखा पांडे को मोटी रकम मिली है. शिखा पांडे के लिए आरसीबी और यूपी के बीच काफी लंबी बिडिंग चली, जिसे आखिर में यूपी ने जीता. शिखा पांडे एक अनुभवी क्रिकेटर हैं. तीन WPL सीजन में वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहीं.

November 27, 202518:17 IST

WPL Auction 2026 Live Updates: सेट-4 के बाद सभी टीमों का स्क्वॉड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना, एलिस पेरी, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल (₹60 लाख), नादिन डी क्लर्क (₹65 लाख), राधा यादव (₹65 लाख), लॉरेन बेल (₹90 लाख), लिंसे स्मिथ, प्रेमा रावत (₹20 लाख RTM).

मुंबई इंडियंस: अमनजोत कौर, हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, जी कमलिनी, अमेलिया केर (₹3 करोड़), शबनम इस्माइल (₹60 लाख), संस्कृति गुप्ता (₹20 लाख बेस प्राइस).

दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, मारिजाने कैप, एनाबेल सदरलैंड, निकी प्रसाद, लॉरा वूलवार्ट (₹1.10 करोड़), चिनेल हेनरी (₹1.30 करोड़), श्री चरणी (₹1.30 करोड़), स्नेह राणा (₹50 लाख), लिज़ेल ली (₹30 लाख), दीया यादव (₹10 लाख).

UP वॉरियर्स: श्वेता सेहरावत, दीप्ति शर्मा (₹3.2 करोड़ RTM), सोफी एक्लेस्टोन (₹85 लाख), मेग लैनिंग (₹1.90 करोड़), फ़ोबे लिचफ़ील्ड (₹1.20 करोड़), किरण नवगिरे (₹60 लाख), हरलीन देओल (₹50 लाख), क्रांति गौड़ (₹50 लाख RTM), आशा सोभना (₹1.10 करोड़).

गुजरात जायंट्स: एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन (₹2 करोड़), रेणुका सिंह (₹60 लाख), भारती फुलमाली (₹70 लाख), टिटस साधु (₹30 लाख).

November 27, 202518:04 IST

WPL Auction 2026 Live Updates: सेट 4 में बिके खिलाड़ी

दीया यादव – दिल्ली कैपिटल्स, ₹10 लाख
संस्कृति गुप्ता – मुंबई इंडियंस, ₹20 लाख (बेस प्राइस)
प्रेमा रावत – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, ₹20 लाख (RTM)

November 27, 202518:03 IST

WPL Auction 2026 Live Updates: सेट-3 तक सभी टीमों का स्क्वॉड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना, एलिस पेरी, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल (₹60 लाख), नादिन डी क्लर्क (₹65 लाख), राधा यादव (₹65 लाख), लॉरेन बेल (₹90 लाख), लिंसे स्मिथ (₹30 लाख).

मुंबई इंडियंस: अमनजोत कौर, हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, जी कमलिनी, अमेलिया केर (₹3 करोड़), शबनीम इस्माइल (₹60 लाख).

दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, मारिजान कैप, एनाबेल सदरलैंड, निकी प्रसाद, लॉरा वूलवार्ट (₹1.10 करोड़), चिनेल हेनरी (₹1.30 करोड़), श्री चरणी (₹1.30 करोड़), स्नेह राणा (₹50 लाख), लिजेल ली (₹30 लाख).

UP वॉरियर्स: श्वेता सहरावत, दीप्ति शर्मा (₹3.2 करोड़ RTM), सोफी एक्लेस्टोन (₹85 लाख), मेग लैनिंग (₹1.90 करोड़), फीबी लिचफील्ड (₹1.20 करोड़), किरण नवगिरे (₹60 लाख), हरलीन देओल (₹50 लाख), क्रांति गौड़ (₹50 लाख RTM), आशा सोभना (₹1.10 करोड़).

गुजरात जायंट्स: एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन (₹2 करोड़), रेणुका सिंह (₹60 लाख), भारती फुलमाली (₹70 लाख), तितास साधु (₹30 लाख).

November 27, 202517:32 IST

WPL Auction 2026 Live Updates: सेट-3 में बिके खिलाड़ी

लिजेल ली – दिल्ली कैपिटल्स, ₹30 लाख
लॉरेन बेल – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, ₹90 लाख
क्रांति गौड़ – UP वॉरियर्स (RTM), ₹50 लाख
शबनम इस्माइल – मुंबई इंडियंस, ₹60 लाख
तितास साधु – गुजरात जायंट्स, ₹30 लाख
लिंसे स्मिथ – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, ₹30 लाख
आशा सोभना – UP वॉरियर्स, ₹1.10 करोड़

November 27, 202517:28 IST

WPL Auction 2026 Live Updates: आशा शोभना को मिले 1.10 करोड़, यूपी ने खरीदा

भारतीय गेंदबाज आशा शोभना को 1.10 करोड़ रुपये में यूपी वारियर्स ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया है. उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था. उन्हें खरीदने के लिए पहले दिल्ली और यूपी के बीच टक्कर हुई. 50 लाख पर दिल्ली पीछे हट गई और आरसीबी ने यूपी के साथ बिडिंग शुरू की और बोली 1 करोड़ पहुंच गई. यूपी की 1.10 करोड़ रुपये की बोली के बाद आरसीबी ने भी कदम पीछे कर लिए, जिससे शोभना यूपी के खेमे में शामिल हो गईं.

November 27, 202517:19 IST

WPL Auction 2026 Live Updates: मुंबई के साथ बनीं रहेंगी शबनम इस्माइल

शबनम इस्माइल मुंबई इंडियंस के साथ ही बनीं रहेंगी. उन्हें MI ने 60 लाख रुपये में खरीदा. आरसीबी ने उन्हें खरीदने के लिए दो बोलियां जरूर लगाईं, लेकिन इसके बाद फ्रेंचाइजी पीछे हट गई.

November 27, 202517:16 IST

WPL Auction 2026 Live Updates: क्रांति गौड़ को यूपी ने RTM के जरिए खरीदा

भारतीय तेज गेंदबाज और वर्ल्ड कप विनर क्रांति गौड़ को 50 लाख रुपये के बेस प्राइस पर यूपी ने RTM के जरिए अपने साथ बरकरार रखा. दिल्ली ने उन पर बोली लगाकर बेस प्राइस पर ही खरीद लिया था, जिसके बाद यूपी ने RTM का इस्तेमाल किया. दिल्ली ने 50 लाख रुपये ही अपनी फाइनल बिडिंग रखी, जिसे यूपी ने स्वीकार कर लिया.

November 27, 202517:11 IST

WPL Auction 2026 Live Updates: लॉरेन बेल को 90 लाख में आरसीबी ने खरीदा

लॉरेन बेल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने साथ जोड़ा है. 30 लाख रुपये के बेस प्राइस वाली इंग्लैंड की इस बॉलर को 90 लाख रुपये मिले. उन्हें खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस ने दिलचस्पी जरूर दिखाई, लेकिन 90 लाख पर पहुंचकर फ्रेंचाइजी पीछे हट गई.

November 27, 202517:06 IST

WPL Auction 2026 Live Updates: दूसरा सेट खत्म होने तक सभी टीमों का स्क्वॉड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना, एलिस पेरी, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल (60 लाख रुपये), नादिन डी क्लर्क (65 लाख रुपये), राधा यादव (65 लाख रुपये).

मुंबई इंडियंस: अमनजोत कौर, हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, जी कमलिनी, अमेलिया केर (3 करोड़ रुपये).

दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, मारिजाने कैप, एनाबेल सदरलैंड, निकी प्रसाद, लॉरा वूलवार्ट (1.10 करोड़ रुपये), चिनेल हेनरी (1.30 करोड़ रुपये), श्री चरणी (1.30 करोड़ रुपये), स्नेह राणा (50 लाख रुपये).

यूपी वॉरियर्स: श्वेता सहरावत, दीप्ति शर्मा (3.2 करोड़ रुपये RTM), सोफी एक्लेस्टोन (85 लाख रुपये), मेग लैनिंग (1.90 करोड़ रुपये), फोएबे लिचफील्ड (1.20 करोड़ रुपये), किरण नवगिरे (60 लाख रुपये), हरलीन देओल (50 लाख रुपये).

गुजरात जायंट्स: एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन (2 करोड़ रुपये), रेणुका सिंह (60 लाख रुपये), भारती फुलमाली (70 लाख रुपये).

November 27, 202517:04 IST

WPL Auction 2026 Live Updates: हरलीन देओल को 50 लाख में यूपी के साथ

भारतीय ऑलराउंडर हरलीन देओल को 50 लाख रुपये के उनके बेस प्राइस पर यूपी वारियर्स ने अपने साथ जोड़ा है.

November 27, 202516:47 IST

WPL Auction 2026 Live Updates: स्नेह राणा और राधा यादव क्रमशः दिल्ली और आरसीबी से जुड़े

ऑलराउंडर स्नेह राणा और राधा यादव को क्रमशः दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना हिस्सा बनाया है. दोनों 30 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में शामिल हुई थीं. स्नेह राणा को 50 लाख मिले, जबकि राधा को RCB ने 65 लाख दिए.

November 27, 202516:44 IST

WPL Auction 2026 Live Updates: श्री चरणी भी दिल्ली में शामिल, मिले 1.30 करोड़

30 लाख के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में उतरीं भारत की स्टार ऑलराउंडर और वर्ल्ड चैंपियन श्री चरणी को 1.30 करोड़ रुपये मिले हैं. उनके लिए दिल्ली और यूपी के बीच लंबी बिडिंग वॉर चली, जिसे अंत में दिल्ली ने जीत लिया.

November 27, 202516:41 IST

WPL Auction 2026 Live Updates: मार्की सेट के खिलाड़ियों को किस-किसने कितने में खरीदा?

एलीसा हीली (ऑस्ट्रेलिया) – अनसोल्ड
सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड) – 2 करोड़ रुपये (गुजरात जायंट्स)
दीप्ति शर्मा (भारत) – 3.20 करोड़ रुपये (यूपी वारियर्स)
रेणुका सिंह ठाकुर (भारत) – 60 लाख रुपये (गुजरात जायंट्स)
अमेलिया केर (न्यूजीलैंड) – 3 करोड़ रुपये (मुंबई इंडियंस)
सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) – 85 लाख रुपये (यूपी वारियर्स)
मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 1.90 करोड़ रुपये (यूपी वारियर्स)
लौरा वोल्वार्ड्ट (साउथ अफ्रीका) – 1.10 करोड़ रुपये (दिल्ली कैपिटल्स)

November 27, 202516:40 IST

WPL Auction 2026 Live Updates: स्नैल हैनरी को दिल्ली ने 1.30 करोड़ में खरीदा

वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर स्नैल हैनरी को 1.30 करोड़ रुपये मिले हैं. उन्हें दिल्ली ने अपने स्क्वॉड में शामिल किया. हैनरी के लिए दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच बिडिंग चली. आखिर में दिल्ली ने 1.30 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी बोली लगाकर उन्हें खरीद लिया. हैनरी के लिए यूपी ने आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया.

November 27, 202516:37 IST

WPL Auction 2026 Live Updates: किरण नवगिरे को मिले 60 लाख रुपये

भारत की तूफानी बैटिंग करने वाली बल्लेबाज किरण नवगिरे को यूपी ने 60 लाख रुपये में साइन किया. नवगिरे के लिए रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरु ने 40 लाख रुपये की सबसे बड़ी लगाई थी. इस पर यूपी वॉरियर्स ने आरटीएम का इस्तेमाल किया तो आरसीबी ने फाइनल बोली को बढ़ाकर 60 लाख रुपये कर दिया. इसके बाद यूपी ने इसे स्वीकार कर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया.

November 27, 202516:34 IST

WPL Auction 2026 Live Updates: फीबी लिचफील्ड भी बनीं करोड़पति, यूपी ने खरीदा

ऑस्ट्रेलिया की एक और क्रिकेटर करोड़पति बनी है. यूपी की टीम ने फीबी लिचफील्ड को 1.20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा. उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था. आरसीबी ने लिचफील्ड को खरीदने की पूरी कोशिश की, लेकिन यूपी ने बोली जीती.

November 27, 202516:10 IST

WPL Auction 2026 Live Updates: लौरा वोल्वार्ड्ट को मिले 1.10 करोड़ रुपये

साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट को 1.10 करोड़ रुपये में दिल्ली ने खरीदा है. उनके लिए दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली. इसी के साथ मार्की प्लेयर्स की लिस्ट खत्म हो गई.



Source link