WPL Mega Auction: RCB ने राधा-स्मिथ और बेल को खरीदा, यूपी वॉरियर्स ने वर्ल्ड कप विनिंग प्लेयर पर लगाया दांव

WPL Mega Auction: RCB ने राधा-स्मिथ और बेल को खरीदा, यूपी वॉरियर्स ने वर्ल्ड कप विनिंग प्लेयर पर लगाया दांव


WPL Mega Auction 2026: महिला प्रीमियर लीग मेगा ऑक्शन में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुरुवार को भारत की स्पिनर राधा यादव पर बड़ा दांव लगाया. फ्रेंचाइजी ने इंग्लैंड की फास्ट बॉलर लॉरेन बेल और लेफ्ट आर्म स्पिनर लिंसे स्मिथ को अपनी टीम में शामिल किया. उसने राधा को 65 लाख रुपये में खरीदा. वहीं, लॉरेन बेल के लिए 90 लाख और स्मिथ के लिए 30 लाख रुपये खर्च किए. दिल्ली कैपिटल्स ने साउथ अफ्रीका की पूर्व विकेटकीपर-बैटर लिजेल ली को अपने साथ जोड़ा, जबकि UP वॉरियर्स ने अपने आखिरी राइट टू मैच (RTM) कार्ड का इस्तेमाल करके इंडिया की पेसर क्रांति गौड़ को वापस लाया और लेग-स्पिनर आशा सोभना को टीम में शामिल किया. क्रांति इस साल वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य रही हैं.

खिलाड़ियों पर लगती रही बोली

मुंबई इंडियंस ने शबनम इस्माइल को शामिल करके पुराने खिलाड़ियों को वापस लाने की अपनी स्ट्रैटेजी जारी रखी, जबकि गुजरात जायंट्स ने इंडिया की फास्ट बॉलर तितास साधु को टीम में शामिल किया. कीपर कैटेगरी में इसाबेला गेज, एमी जोन्स और उमा चेट्री को कोई नहीं खरीद पाया. उमा वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम की सदस्य थीं. साउथ अफ्रीका की पूर्व ओपनर और विकेटकीपर हैं लिजेल ली को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा. वह अब ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स की एक गलती और यूपी वॉरियर्स की हो गई चांदी, महंगा पड़ा ऑक्शन से पहले का फैसला

मंधाना की टीम में खूंखार तेज गेंदबाज

इंग्लैंड की फास्ट बॉलर लॉरेन के लिए आरसीबी और मुंबई इंडियंस ने शुरुआती बोलियां लगाईं, लेकिन मुंबई ने 90 लाख रुपये में उन्हें खरीद लिया. गेंद को दोनों तरफ स्विंग करने की अपनी काबिलियत के लिए जानी जाने वाली लॉरेन अब RCB में स्मृति मंधाना के साथ से खेलेंगी. मंधाना और लॉरेन द हंड्रेड में सदर्न ब्रेव टीम में एक साथ थीं. ऑस्ट्रेलिया की डार्सी ब्राउन और लॉरेन चीटल को कोई खरीददार नहीं मिला, वहीं क्रांति गौड़ यूपी वॉरियर्स के साथ वापस आ गईं. फ्रेंचाइजी ने उनके लिए अपना आखिरी RTM कार्ड इस्तेमाल किया. 50 लाख रुपये के लिए बेस प्राइस पर क्रांति पर दिल्ली कैपिटल्स ने अकेली बोली लगाई, लेकिन यूपी वॉरियर्स ने उन्हें उनके बेस प्राइस पर वापस ले लिया.

शबनम ने लिए तैयार थी मुंबई

मुंबई इंडियंस ने ऑक्शनर मल्लिका सागर के शबनम इस्माइल के नाम का अनाउंसमेंट करने से पहले ही बोली लगा दी. हालांकि, RCB ने कुछ समय के लिए इस रेस में हिस्सा लिया, लेकिन मुंबई ने साउथ अफ्रीका की इस पूर्व फास्ट बॉलर को 60 लाख रुपये में वापस खरीद लिया. भारत की फास्ट बॉलर तितास साधु को गुजरात जाएंट्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा, जबकि इंग्लैंड की लेफ्ट-आर्म स्पिनर लिंसे स्मिथ को आरसीबी 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा.



Source link