दिग्विजय सिंह जी और कमलनाथ जी से सावधान रहो, ये तुम्हे जीने नहीं देंगे, ऐसा क्यों बोले रामेश्वर शर्मा?

दिग्विजय सिंह जी और कमलनाथ जी से सावधान रहो, ये तुम्हे जीने नहीं देंगे, ऐसा क्यों बोले रामेश्वर शर्मा?


MP News: कांग्रेस संगठन में नई नियुक्तियों को लेकर चल रही अंदरूनी कलह पर BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पचमढ़ी में कांग्रेस का जो प्रशिक्षण शिविर हुआ था, उसका पहला असर अब नजर आ रहा है. दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर तंज कसते हुए शर्मा ने कहा- इन दोनों नेताओं से सावधान रहो, ये तुम्हे जीने नहीं देंगे कुछ करने नहीं देंगे

उन्होंने आगे कहा कि पहले जीतू पटवारी जी जिसको चाह रहे थे उसे जिला अध्यक्ष बना रहे थे, उन सभी नियुक्तियों को अब दिल्ली से निरस्त कराया जा रहा है. यही हाल रहा तो अगला विधानसभा चुनाव आते-आते उन्हें खुद इस्तीफा देना पड़ जाएगा.

सलमान जैसे आरोपी को सार्वजनिक कुचलने की जरूरत
इस बीच, दुष्कर्म आरोपी सलमान के शॉर्ट एनकाउंटर पर भी शर्मा ने सख्त बयान दिया. उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे जमीन में छुपा हो या आसमान में उड़ रहा हो, पुलिस उसे ढूंढ ही लेती है. शर्मा ने बच्ची के साथ दुराचार के आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की. उन्होंने कहा-इस तरह के अपराधियों को सार्वजनिक कुचलने की जरूरत है, ताकि कोई भी ऐसा अपराध करने से पहले सौ बार सोचे.

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का भाजपा पर हमला
संगठन में नियुक्ति विभाग पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा- कांग्रेस पार्टी का आतंरिक मामला है. संगठन मंत्रियों के प्रभार में बदलाव करने होंगे इसलिए प्रभारी जो ने ऐसा किया है. संगठन मंत्री भी महत्वपूर्ण दायित्व है. संगठन सृजन में संगठन महत्वपूर्ण पद है. बीजेपी के आरोपों पर कहा- बीजेपी अपना देखे, नेताओं के घर जाकर प्रदेश अध्यक्ष को भोजन करना पड़ रहा है, जिनके घर शीशे के होते हैं वह दूसरे के घर पर पत्थर नहीं फेंकते है.

पीसीसी में पॉलिटकल अफेयर कमेटी की बैठक शुरू
उधर, पीसीसी में पॉलिटकल अफेयर कमेटी की बैठक शुरू हो गई है. प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय बैठक में मौजूद हैं. प्रदेश के राजनीतिक मामलों पर चर्चा होगी. हाल ही विवादित जिला संगठन मंत्रियों की नियुक्तियों के मामले पर भी चर्चा होगी. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह पूर्व नेताप्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह बैठक में शामिल हैं.

कांग्रेस में दो फाड़! नियुक्तियों को लेकर नेता आमने-सामने
मध्य प्रदेश कांग्रेस में इन दिनों संगठन मंत्रियों की नई नियुक्तियों को लेकर भारी खींचतान चल रही है. बता दें कि प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कमाले ने हाल ही में कई जिलों में नए संगठन मंत्री नियुक्त कर दिए थे, लेकिन यह नियुक्तियां होते ही प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी भड़क उठे. उन्हें लगा कि यह सब उनकी पीठ पीछे किया गया और उनकी कोई राय तक नहीं ली गई. गुस्से में आकर हरीश चौधरी ने तुरंत सभी नई नियुक्तियों को रद्द कर दिया. यहां पढ़ें पूरी खबर…



Source link