मंदसौर में युवक की पत्थर से हत्या: सड़क किनारे लहूलुहान मिला, हमलावर फरार; पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही – Mandsaur News

मंदसौर में युवक की पत्थर से हत्या:  सड़क किनारे लहूलुहान मिला, हमलावर फरार; पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही – Mandsaur News


मंदसौर शहर के कालाखेत इलाके में गुरुवार की रात एक युवक की अज्ञात हमलावर ने पत्थर से हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

.

मृतक की पहचान मुबारिक पिता सलीम शेख (28) के रूप में हुई है। वह मदरपुरा का रहने वाला था और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार, वह गुरुवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकला था और देर रात तक वापस नहीं लौटा।

हत्या की वजह स्पष्ट नहीं

फिलहाल हत्या का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह साफ है कि वारदात किसी भारी पत्थर से हमला कर की गई है। घटनाअस्थल में खून के निशान मिले है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

मृतक सलीम शेख।

शव मॉर्च्युरी में रखा, पोस्टमार्टम आज

मुबारिक का शव जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। शुक्रवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है।



Source link