Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Madhya Pradesh Breaking

रायसेन रेप कांड के आरोपी सलमान का एनकाउंटर! पुलिस लेकर पहुंची थी JP अस्पताल

Madhya Pradesh Samachar28/11/2025
रायसेन रेप कांड के आरोपी सलमान का एनकाउंटर! पुलिस लेकर पहुंची थी JP अस्पताल


Last Updated:November 28, 2025, 06:53 IST

Salman Encounter News: रायसेन की 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सलमान का भोपाल में देर रात शॉर्ट एनकाउंटर हुआ. पुलिस उसे मेडिकल जांच के लिए JP अस्पताल लेकर पहुंची. अस्पताल से आरोपी की मौजूदगी की तस्वीरें भी सामने आई हैं.

Raisen Crime News, Salman Encounter: 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले दरिंदे सलमान का आज सुबह शॉर्ट एनकाउंटर हो गया. आरोपी के पैर में गोली लगी है और वह घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है. रायसेन की नई एसपी आशुतोष गुप्ता ने न्यूज़ 18 से खास बातचीत में इसकी पुष्टि की है. कल देर रात भोपाल के गांधीनगर इलाके से सलमान को गिरफ्तार किया गया था. आज सुबह गोहरगंज और भोपाल पुलिस की स्पेशल जॉइंट टीम उसे लेकर रायसेन के लिए रवाना हुई. भोपाल से गोहरगंज जाते समय भोजपुर के प्रसिद्ध शिव मंदिर के पास कीरतनगर के जंगली इलाके में पुलिस का वाहन अचानक पंचर हो गया.

जैसे ही वाहन रुका, पुलिस के जवान नीचे उतरकर टायर देखने लगे. तभी हथकड़ी लगे आरोपी सलमान ने अचानक सब-इंस्पेक्टर की सर्विस रिवॉल्वर छीनने की कोशिश की. उसने रिवॉल्वर छीन ली और पुलिसवालों पर फायर करने लगा. बचाव में पुलिस पार्टी ने जवाबी फायरिंग की. एक गोली सलमान के दाहिने पैर में जा लगी. घटना सुबह करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है. गोली लगते ही सलमान जमीन पर गिर पड़ा. उसे तुरंत एम्बुलेंस से रायसेन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है.

एसपी आशुतोष गुप्ता ने कहा, “आरोपी पुलिस पर हमला करना चाहता था और भागने की कोशिश कर रहा था. जवानों ने अपनी और साथियों की जान बचाने के लिए नियमानुसार गोली चलाई. पूरी घटना की मजिस्ट्रियल जाँच कराई जाएगी.”

घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर मंदिर के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई. गोहरगंज और आसपास के इलाकों में लोगों ने राहत की साँस ली है. सोशल मीडिया पर कई लोग इसे “तुरंत न्याय” बता रहे हैं. वहीं कुछ संगठनों ने कहा है कि इतने जघन्य अपराध के बाद आरोपी को जिंदा नहीं छोड़ना चाहिए था.

फिलहाल सलमान पुलिस कस्टडी में है. उसकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कोर्ट में पेशी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मासूम बच्ची अभी भी भोपाल के अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :

Raisen,Madhya Pradesh

First Published :

November 28, 2025, 06:37 IST

homemadhya-pradesh

रायसेन रेप कांड के आरोपी सलमान का एनकाउंटर!



Source link

Tagged Bhopal JP Hospital News, Raisen Crime Update, Raisen Rape Case, Rape Case Accused Salman Short Encounter, Salman Short Encounter, Salman Short Encounter News, भोपाल जेपी हॉस्पिटल न्यूज़, रायसेन क्राइम अपडेट, रायसेन रेप केस, रेप केस के आरोपी सलमान शॉर्ट एनकाउंटर, सलमान शॉर्ट एनकाउंटर, सलमान शॉर्ट एनकाउंटर न्यूज़

Post navigation

⟵ रोहित और विराट को संन्यास लेने कहा गया था …पूर्व सलेक्टर ने किया भांडा फोड़
मंदिर में घुटनों पर प्रपोज़ल, आज तीन बच्चों के साथ सुखी परिवार! जानिए ललित और नेहा शाह की लव मैरिज स्टोरी ⟶

Related Posts

इंतजार की घड़ी खत्म! खरगोन में मेला शुरू, मनोरंजन के साथ जमकर करें शॉपिंग
इंतजार की घड़ी खत्म! खरगोन में मेला शुरू, मनोरंजन के साथ जमकर करें शॉपिंग

खरगोन. मध्य प्रदेश के खरगोन की धार्मिक नगरी मंडलेश्वर में सर्दी की शुरुआत के साथ ही लोगों के इंतजार की…

Sonam News : ‘सोनम ने राजा को तंत्र बलि में चढ़ाया’, भाई के दावे से हड़कंप, नए राज खोले
Sonam News : ‘सोनम ने राजा को तंत्र बलि में चढ़ाया’, भाई के दावे से हड़कंप, नए राज खोले

Last Updated:June 16, 2025, 17:05 IST Sonam News : राजा रघुवंशी हत्याकांड में तंत्र-मंत्र और नरबलि के आरोप लगे हैं.…

जितना सूरन, उतना घी… इस खास विधि से बनाएं सब्जी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले, चिकन-मटन भी फेल
जितना सूरन, उतना घी… इस खास विधि से बनाएं सब्जी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले, चिकन-मटन भी फेल

Suran Sabji Recipe: सर्दियों का मौसम आते ही हमारी थाली में कुछ खास व्यंजन शामिल हो जाते हैं, जो न…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories