SL vs PAK: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम इन दिनों सुर्खियों में हैं. हाल ही में 83 पारियों के बाद बाबर आजम के बल्ले से शतक देखने को मिला था. लेकिन शतकों का सूखा खत्म करने के बाद बाबर एक बार फिर फ्लॉप वाले ढर्रे पर वापस आ गए हैं. ट्राई सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ बाबर डक आउट हुए और शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया. डक आउट होने के बाद वह T20 इंटरनेशनल मैचों में किसी पाकिस्तानी द्वारा सबसे ज्यादा डक पर आउट होने के मामले में टॉप पर पहुंच चुके हैं.
बाबर के अलावा 2 क्रिकेटर्स ने भी बनाया ये रिकॉर्ड
बाबर ने उमर अकमल और सैम अयूब की बराबरी की है. ये दोनों भी टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के लिए 10-10 बार डक आउट हो चुके हैं. 31 साल के बाबर चल रही T20I ट्राई-सीरीज़ के छठे मैच में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के तनावपूर्ण चेज़ के दौरान दो बॉल पर डक पर आउट हो गए. पाकिस्तान की टीम 185 रन का पीछा कर रही थी. पाकिस्तान को शुरुआत में ही कुछ बड़े झटके लग गए.
सबसे ज्यादा बार डक हुआ ये बल्लेबाज
दुनिया के बल्लेबाजों की बात करें तो सबसे ज्यादा बार श्रीलंका के पूर्व कप्तान दसुन शनाका आउट हुए हैं. उनके नाम 15 T20I डक के साथ ऑल-टाइम रिकॉर्ड है. छह खिलाड़ी 13 डक पर हैं, जबकि भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपना करियर 12 डक के साथ खत्म किया. अब बाहर आजम 2 बार और डक आउट होते हैं तो रोहित शर्मा के शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी भी कर लेंगे.
ये भी पढे़ं.. पटरी पर लौट रहे पृथ्वी शॉ.. विस्फोटक पारी से बजाया कमबैक का बिगुल, IPL ऑक्शन में फिर होगी डिमांड?
श्रीलंका की फाइनल की उम्मीद जिंदा
श्रीलंका को फाइनल में पहुंचने के लिए जीत की जरूरत थी और उन्होंने ठीक वैसा ही किया. पाकिस्तान को 6 रन से शिकस्त मिली. तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा स्टार रहे, उन्होंने 20 रन देकर 4 विकेट लिए और जब पाकिस्तान को 10 रन चाहिए थे तब सिर्फ तीन रन देकर मैच खत्म कर दिया. इससे पहले, श्रीलंका ने कामिल मिश्रा के 48 गेंदों पर शानदार 76 रन और कुसल मेंडिस के तेज़ 40 रन की बदौलत 184/5 का स्कोर बनाया था.