क्रिकेट की दुनिया के एक सबसे बड़े अजूबे के बारे में जानकर फैंस के होश तक उड़ जाएंगे. दुनिया का एक बल्लेबाज ऐसा है, जिसने अपने क्रिकेट करियर में 214 शतक ठोके हैं. सिर्फ इतना ही नहीं इस बल्लेबाज ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान 67170 रन भी बनाए हैं. उससे भी बड़ी बात की इस क्रिकेटर ने 52 साल की उम्र तक क्रिकेट खेली है. अगर इस बल्लेबाज के इन रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो कोई सपने में इन्हें नहीं तोड़ पाएगा.
इस बल्लेबाज ने ठोके 214 शतक और 67170 रन
इंग्लैंड के महान बल्लेबाज सर जैक हॉब्स ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान 67170 रन बनाए हैं. साथ ही इस महान बल्लेबाज ने 214 शतक भी ठोके हैं. दुनियाभर के ज्यादातर क्रिकेट फैंस को यह लगता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा शतक जड़ने और रन बनाने का महारिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज है, लेकिन ऐसा नहीं है. इंग्लैंड के महान बल्लेबाज सर जैक हॉब्स के नाम जो रनों और शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है, वह महासागर के बराबर है.
कभी नहीं टूट पाएगा ये असंभव वर्ल्ड रिकॉर्ड
सर जैक हॉब्स ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर और फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर को मिलाकर कुल 67170 रन बटोरे हैं. सर जैक हॉब्स ने इस दौरान 214 शतक और 301 अर्धशतक ठोके हैं. सर जैक हॉब्स का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड दुनिया में कोई भी बल्लेबाज कभी भी नहीं तोड़ पाएगा. सर जैक हॉब्स का जन्म 16 दिसंबर 1882 को हुआ था. सर जैक हॉब्स ने 1905 में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था और वह 1934 तक रनों और शतकों की बारिश करते रहे. सर जैक हॉब्स ने 52 साल की उम्र तक क्रिकेट खेला.
क्रिकेट का सबसे बड़ा अजूबा
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जैक होब्स ने 199 शतक और 273 अर्धशतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. सर जैक होब्स के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ना नामुमकिन के बराबर है. सर जैक होब्स ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 834 मैचों में कुल 61760 रन बनाए हैं. इस दौरान फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका औसत 50.70 का रहा है. सर जैक हॉब्स ने 1 जनवरी 1908 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था.
नाइट हुड की उपाधि से सम्मानित किया गया
1 जनवरी 1908 को टेस्ट क्रिकेट के जरिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सर जैक हॉब्स लगभग 23 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव रहे. सर जैक हॉब्स ने अपना आखिरी टेस्ट और इंटरनेशनल मैच अगस्त 1930 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला.
46 की उम्र में टेस्ट शतक ठोका
सर जैक हॉब्स ने 46 की उम्र में टेस्ट शतक ठोका था, उनका ये रिकॉर्ड अभी तक कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है. सर जैक होब्स ने टेस्ट क्रिकेट के 61 मैचों में 5,410 रन बनाए और 15 शतक व 28 अर्धशतक भी लगाए. 1953 में जैक हॉब्स को नाइट हुड की उपाधि से सम्मानित किया गया था. जैक हॉब्स ऐसे पहले क्रिकेटर थे, जिन्हें यह सम्मान सबसे पहले मिला था.