IAS वर्मा का पुतला जलाते ब्राह्मण समाजजन।
शुक्रवार शाम ब्राह्मण समाज ने आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन संतोष वर्मा द्वारा कथित तौर पर ब्राह्मण समाज की महिलाओं और बेटियों पर अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में था। प्रदर्शनकारियों ने उनका पुतला जूतों और चप्पलों से पीट
.
प्रदर्शन के दौरान, पुतला दहन करते समय पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। मौके पर तैनात सब इंस्पेक्टर राजमणि वर्मा ने पुतले में लगी आग बुझाने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने पानी की टंकी फेंक दी और अभद्र टिप्पणी भी की।
पानी की यह टंकी ब्राह्मण समाज के युवक वीरेंद्र पांडे के सिर पर लगी, जिससे वह घायल हो गए और मौके पर हंगामा मच गया। घायल युवक वीरेंद्र पांडे ने बताया कि वे शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, तभी राजमणि वर्मा ने उनके सिर पर पानी की टंकी मारी और उनसे विरोध करने का कारण पूछा।
इस घटना के संबंध में जब सब इंस्पेक्टर राजमणि वर्मा से सवाल किया गया, तो उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “किसे चोट लगी है, उससे पूछिए… मुझे मत पूछिए।”
विरोध के दौरान महिलाएं भी पहुंचीं।
सरकार वर्मा को बर्खास्त करे
अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष पंडित राकेश दुबे ने आईएएस संतोष वर्मा की टिप्पणी को अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार पद पर रहते हुए ऐसा बयान निंदनीय है। दुबे ने सरकार से संतोष वर्मा को तत्काल बर्खास्त करने और उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की, चेतावनी दी कि ऐसा न होने पर आंदोलन जारी रहेगा।
भीड़ बढ़ने से स्थिति बिगड़ी
कोतवाली थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने बताया कि स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पुलिसकर्मी का इरादा मारपीट करना नहीं था। भीड़ बढ़ने के कारण स्थिति अचानक बिगड़ गई थी, जिसे अब शांत कर दिया गया है।