अब हारी टीम तो गंभीर को कोई कुछ नहीं बोलेगा… ठीकरा इन तीनों पर फोड़ा जाएगा

अब हारी टीम तो गंभीर को कोई कुछ नहीं बोलेगा… ठीकरा इन तीनों पर फोड़ा जाएगा


Last Updated:

India vs South Africa odi Series: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट हार के बाद कोच गौतम गंभीर की आलोचना हो रही है. वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी से उनके ऊपर से दबाव कम होगा. अगर सीरीज में कुछ गड़बड़ हुआ तो जिम्मेदारी सिर्फ गंभीर की नहीं बल्कि कप्तान केएल राहुल के साथ रोहित और विराट की भी होगी.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज रविवार 30 नवंबर सो हेगा शुरू

औओनई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम का टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जो हाल हुआ उसके बाद फैंस के अंदर जबरदस्त गुस्सा है. कोच गौतम गंभीर की हर तरफ आलोचना हो रही है. दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप होने के बाद मीडिया से बात करने आए कोच साहब ने इसके लिए टीम को जिम्मेदार ठहराया और अपनी पिछली उपलब्धि गिनाई. जब न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप की बात उठी तो ठीकरा तब टीम में शामिल रोहित शर्मा और विराट कोहली पर फोड़ दिया. ऐसे में अगर होने वाली वनडे सीरीज में टीम का प्रदर्शन बिगड़ा तो इसके जिम्मेदार भी वो अकेले नहीं होंगे.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज टेस्ट से अलग होने वाली है क्योंकि कप्तान अलग होगा और टीम भी काफी हद तक नई उतरेगी. टेस्ट में खेले 7 खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया गया है. टीम में दो सुपर स्टार खिलाड़ी पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी होगी. चयनकर्ताओं ने जो टीम चुनी है उसमें तेज गेंदबाजी आक्रमण कमजोर नजर आता है. ऐसे में अगर साउथ अफ्रीका ने भारत को हराया तो जिम्मेदारी किसकी बनेगी. हम सीरीज के शुरू होने से पहले ही बता देते में अगर जो ये टीम हारी फिर ठीकरा किसके ऊपर फोड़ा जाएगा.

सबसे पहले कप्तान की जिम्मेदारी होगी

टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हुए शुभमन गिल वनडे में नहीं खेल रहे और उनकी जगह पर केएल राहुल को कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है. भारतीय टीम के साथ अगर सीरीज के दौरान कुछ गड़बड़ हुआ तो जिम्मेदारी सीधा कप्तान पर डाली जाएगी. बतौर बल्लेबाज और विकेटकीपर उनको टीम में योगदान देना होगा. हार मिली तो वही सबके सामने होंगे. ये पता नहीं कि प्लेइंग इलेवन चुनने कि आजादी उनको कितना मिलने वाली है.

रोहित और कोहली होंगे रडार पर

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद कोच गौतम गंभीर ने साफ कहा था ये टीम नई है लेकिन वनडे टीम में दो मोस्ट सीनियर शामिल होंगे. पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे तो हार और जीत के लिए उनको जिम्मेदार माना जाएगा. वो रन नहीं बना पाए तो पूरा तरह से सबका ध्यान दोनों के ऊपर जाएगा. ऐसे में जो भी अकेले गौतम गंभीर की आलोचना कर रहे हैं को रोहित और विराट को भी बराबर जिम्मेदार मानना होगा.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

अब हारी टीम तो गंभीर को कोई कुछ नहीं बोलेगा… ठीकरा इन तीनों पर फोड़ा जाएगा



Source link