ग्राइंडर से पीसकर बोरियों में भरा जा रहा था यूरिया: खरगोन में महाकाल ट्रेडर्स कंपनी सील, निमरानी में 313 बोरी यूरिया जब्त – Khargone News

ग्राइंडर से पीसकर बोरियों में भरा जा रहा था यूरिया:  खरगोन में महाकाल ट्रेडर्स कंपनी सील, निमरानी में 313 बोरी यूरिया जब्त – Khargone News


खरगोन जिले के नीमरानी औद्योगिक क्षेत्र में महाकाल ट्रेडर्स कंपनी में अवैध रूप से यूरिया को ग्राइंडर मशीनों में पीसकर बोरियों में भरा जा रहा था। कृषि विभाग ने 313 बोरी यूरिया जब्त की हैं और कंपनी को सील कर दिया। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब पूरे

.

शुक्रवार दोपहर को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के सदस्यों को एक मेटाडोर में यूरिया भरकर कंपनी पहुंचने की सूचना मिली। भारतीय राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के संजय पाटीदार और अन्य सदस्यों ने तत्काल कृषि विभाग और पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे।

कसरावद के सीनियर कृषि विस्तार अधिकारी बीएस सेंगर ने पंचनामा बनाकर 313 बोरी यूरिया जब्त किया और उसे पुलिस को सौंप दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यहां यूरिया को पीसकर आगे बेचा जा रहा था। मौके पर कंपनी का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं था।

400 बोरी का एक स्टॉक भी मिला

अधिकारियों ने बताया कि एक मेटाडोर में नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड (NFL) का यूरिया खाद लाया गया था, जिसमें से 268 बोरी यूरिया खाली किया जा चुका था। मेटाडोर में 45 बोरी यूरिया और मिला, जिसमें से 2 बोरी कटी हुई पाई गईं। इसके अलावा, मौके पर 400 बोरी का एक स्टॉक भी था, जिस पर किसी भी कंपनी का नाम, पता या बैच नंबर अंकित नहीं था।

कृषि विभाग के अनुसार, महाकाल ट्रेडर्स के पास यूरिया बेचने का लाइसेंस नहीं है। ड्राइवर ने पूछताछ में बताया कि खाद मनावर क्षेत्र से लाया गया था। यह सीधे तौर पर धोखाधड़ी का मामला है। मेटाडोर को पुलिस को सौंप दिया गया है, कंपनी सील कर दी गई है और एफआईआर दर्ज कराई गई है। कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों और सुपरवाइजर को बुलाया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।



Source link