जीरन क्षेत्र में दो मंदिरों में सेंधमारी: माताजी के मुकुट, देवनारायण मंदिर का भंडार चोरी – Neemuch News

जीरन क्षेत्र में दो मंदिरों में सेंधमारी:  माताजी के मुकुट, देवनारायण मंदिर का भंडार चोरी – Neemuch News


नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि को चोरों ने दो मंदिरों को निशाना बनाया। चोरों ने माताजी के मुकुट, छत्र, शस्त्र और देवनारायण मंदिर का पूरा भंडार चोरी कर लिया।

.

सबसे पहले, चोरों ने नगर के कल्याणपुरा स्थित पाटीदार समाज के कुलदेवी मंदिर में सेंधमारी की। यहां से मां अंबे के मुकुट, छत्र और शस्त्र चोरी हुए।

इसके तुरंत बाद, चोर जीरन थाना क्षेत्र के पिराना गांव पहुंचे। उन्होंने देवनारायण मंदिर के ताले तोड़कर मंदिर का पूरा भंडार चुरा लिया।

मंदिर के पुजारियों और ग्रामीणों के अनुसार, इन दोनों वारदातों में चोरों ने चांदी के नौ छत्रों सहित लगभग 400 ग्राम चांदी चुराई है। एक ही रात में हुई इन चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में नाराजगी है।

ग्रामीणों की सूचना पर जीरन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है।



Source link