खरगोन के कसरावद में राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को खेल भावना और अनुशासन की शपथ दिलाई। सांसद सोलंकी ने घोषणा की कि यदि कसरावद से प्रस्ताव आता है, तो यहां भी स्टेडियम निर्मा
.
सांसद सोलंकी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को स्वस्थ और फिट रखने के लिए सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से आमजन को योग और खेल से जोड़ा है। उन्होंने यह भी बताया कि तहसील और जनपद स्तर पर स्टेडियम निर्माण कार्य जारी हैं।
रस्साकशी, कबड्डी प्रतियोगिता हुई
महोत्सव का शुभारंभ रंगारंग आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। इसमें रस्साकशी, कबड्डी और दौड़ सहित कई खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
जिले में सांसद खेल महोत्सव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को 25 दिसंबर को जिला स्तरीय कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान 10 हजार लोगों को प्रमाण पत्र और शील्ड प्रदान की जाएगी।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अनुबाई तंवर, पूर्व विधायक आत्माराम पटेल, ताराचंद यादव, वीरेंद्र पाटीदार और मोतीराम वर्मा सहित कई जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
