Last Updated:
Pradosh Vrat: उज्जैन में अगहन मास के भौम प्रदोष व्रत को अत्यंत शुभ माना जाता है. इस दिन शिवलिंग का अभिषेक विशेष वस्तुओं जैसे गेहूं, धतूरे, तिल, लाल चंदन और कच्चे चावल से करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं. यह व्रत जीवन में सुख, शांति, धन-समृद्धि, संतान प्राप्ति और पापों से मुक्ति लाने वाला माना गया है.
उज्जैन. हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है. यह पवित्र व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त करने का अद्भुत साधन है. मान्यता है कि इस दिन पूरी श्रद्धा और विधि-विधान से की गई पूजा जीवन से दुख-दरिद्रता दूर कर देती है और घर में सुख, समृद्धि तथा सफलता का द्वार खुल जाता है.
मान्यता है कि अगहन मास के प्रदोष व्रत पर यदि शिवलिंग का अभिषेक कुछ विशेष वस्तुओं से किया जाए, तो भगवान शिव विशेष रूप से प्रसन्न होते हैं. ऐसा करने से साधक पर महादेव की कृपा बरसती है और जीवन से आर्थिक संकट धीरे-धीरे दूर होने लगते हैं. उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज बताते हैं कि इस पावन दिवस पर शिवलिंग पर सही चीजें अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है. प्रदोष व्रत पर किए गए अभिषेक से शिव भक्तों को सौभाग्य, शांति और धन-समृद्धि का वरदान प्राप्त होता है. यह दिन भक्ति, श्रद्धा और शिव अनुग्रह का अद्भुत संगम माना जाता है.
कब रखा जाएगा भौम प्रदोष व्रत?
वैदिक पंचांग के अनुसार, अगहन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 02 दिसंबर को दोपहर 03 बजकर 57 मिनट पर होगी. वहीं, त्रयोदशी तिथि का समापन 03 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर होगा. त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा की जाती है. इसके लिए 02 दिसंबर को प्रदोष व्रत मनाया जाएगा.
जरूर करें यह उपाए
संतान प्राप्ति – इस दिन यदि शिवलिंग का अभिषेक गेहूं और धतूरे से किया जाए, तो भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं. श्रद्धा से की गई यह पूजा जीवन में सुख-शांति लाने वाली मानी गई है. ऐसी मान्यता है कि इस उपाय से संतान प्राप्ति का योग भी प्रबल होता है और भक्त पर महादेव की कृपा बनी रहती है.
पापो का नाश – महादेव को प्रसन्न करने के लिए इस दिन शिवलिंग पर तिल अर्पित करना भी अत्यंत शुभ माना गया है. कहा जाता है कि तिल के अभिषेक से मनुष्य अपने पापों से मुक्त होता है और जीवन में नई खुशियों का प्रवेश होता है.
आर्थिक स्थिति – यदि बार-बार प्रयास करने पर भी आर्थिक स्थिति सुधर नहीं रही हो, तो प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर कच्चे चावल अर्पित करें. यह उपाय धनलाभ के मार्ग खोलता है और धन की कमी को दूर करने वाला माना गया है.
मान-समान – इस दिन शिवलिंग पर लाल चंदन चढ़ाना भी अत्यंत मंगलकारी माना जाता है. मान्यता है कि लाल चंदन अर्पित करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है, जिससे मान-सम्मान बढ़ता है, रुके हुए कार्य पूरे होने लगते हैं और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देते हैं.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has… और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.