मऊगंज जिला विकास समिति गठित, सीएम अध्यक्ष: प्रभारी मंत्री उपाध्यक्ष, 20 प्रतिनिधि सदस्य भी शामिल – Mauganj News

मऊगंज जिला विकास समिति गठित, सीएम अध्यक्ष:  प्रभारी मंत्री उपाध्यक्ष, 20 प्रतिनिधि सदस्य भी शामिल – Mauganj News



मऊगंज जिले में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने जिला विकास समिति का गठन कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल (पशुपालन एवं डेयरी विभाग) उपाध्यक्ष

.

कलेक्टर संजय कुमार जैन ने बताया कि समिति में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी व्यक्तियों को भी शामिल किया गया है। इसका लक्ष्य जिले के लिए एक मजबूत और सर्वसमावेशी विकास रोडमैप तैयार करना है।

समिति के प्रमुख सदस्यों में सांसद जनार्दन मिश्र, देवतालाब विधायक गिरीश गौतम और मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, मऊगंज जनपद अध्यक्ष नीलम सिंह, हनुमना जनपद अध्यक्ष गोविंद नारायण तिवारी और नईगढ़ी जनपद अध्यक्ष ममता कुंज विहारी तिवारी भी सदस्य हैं।

जिले के कई क्षेत्रों से 20 प्रतिनिधि सदस्यों को भी समिति में जगह मिली है। इनमें राजेंद्र मिश्रा, दीपक गुप्ता, रामनिवास कुशवाहा, श्रवण गुप्ता, रामचंद्र गुप्ता, प्रदीप पटेल, रामलखन यादव, रामपाल सिंह, सुनीता पटेल, अवध बिहारी पाण्डेय, ब्रह्मप्रकाश शुक्ला, देवेंद्रनाथ पाण्डेय, उमेश कुशवाहा, मुनींद्र प्रसाद मिश्रा, श्रीनिवास त्रिपाठी, प्रभाशंकर पाठक, रमानिवास पाण्डेय, अरविंद पटेल, बिहारीलाल कोल और संतोष गुप्ता प्रमुख हैं।



Source link