रोहित और विराट को संन्यास लेने कहा गया था …पूर्व सलेक्टर ने किया भांडा फोड़

रोहित और विराट को संन्यास लेने कहा गया था …पूर्व सलेक्टर ने किया भांडा फोड़


Last Updated:

Kris Srikkanth attack on Gautam Gambhir: भारत के पूर्व ओपनर और चीफ सिलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर पर फिर से निशाना साधा है. उन्होंने विराट कोहली, रोहित शर्मा और आर अश्विन के संन्यास के लिए इशारों में उनको और मुख्य चयनकर्ता को जिम्मेदार ठहराया.

रोहित शर्मा और विराट कोहली को टेस्ट से संन्यास लेने कहा गया था- श्रीकांत का खुलासा

नई दिल्ली. भारत के पूर्व ओपनर और चीफ सिलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने मुख्य कोच गौतम गंभीर पर एक बार फिर हमला बोला है. उन्होंने गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका से 408 रन की हार के बाद पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर के बयान को लेकर नाराजगी जताई. श्रीकांत ने गंभीर को विराट कोहली और रोहित शर्मा के इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के लिए जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि दुनिया को गंभीर की कमेंट्री के दौरान कही गई हर बात याद है.

भारत की टेस्ट टीम आज कमजोर नजर आ रही है क्योंकि रोहित शर्मा, विराट कोहली और आर अश्विन ने अचानक ही संन्यास लेने का फैसला ले लिया. ये बात जग जाहिर है कि तीनों ही आगे खेलते रहना चाहते थे. विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे के लिए तैयारी की थी और दिल्ली रणजी कोच सरनदीप सिंह से कहा था कि वे 4-5 शतक बनाकर आना चाहते हैं. रोहित ने भी पॉट कास्ट में इंग्लैंड दौरे पर जाकर अच्छा करने की रणनीति पर बात की थी. ऐसे में उनका संन्यास साफ तौर पर टीम में जगह को लेकर बनाए गए दबाव का नतीजा था.

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल ‘चीकी चीका’ पर कहा, “कोहली ने दौरे से दो दिन पहले संन्यास लिया. जाहिर है, उन्हें और रोहित को संन्यास लेने के लिए कहा गया और बताया गया कि गिल को कप्तान बनाया जाएगा. मैंने भी सुझाव दिया था कि विराट को कप्तान बनाओ, वह टीम में स्थिरता लाएंगे, फिर आगे बढ़ो. उसके बाद ऐसे बयान आए कि हमें खिलाड़ियों की कमी नहीं खलती, मैं हीरोइज्म में विश्वास नहीं करता. पूरी दुनिया जानती है कि उन्होंने कमेंट्री के दौरान क्या-क्या कहा है.”

जैसे ही भारत को तेंबा बावुमा की कप्तानी वाली टीम ने घरेलू मैदान पर क्लीन स्वीप किया, गंभीर ने कहा कि यह युवा टीम है जो बदलाव के दौर से गुजर रही है. लेकिन श्रीकांत चाहते हैं कि गंभीर अपनी गलतियों को स्वीकार करें. उन्होंने अक्षर पटेल को बाहर करने को गलत फैसला बताया और सीरीज के प्रदर्शन को भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे खराब करार दिया.

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

रोहित और विराट को संन्यास लेने कहा गया था …पूर्व सलेक्टर ने किया भांडा फोड़



Source link