Last Updated:
India Likely Playing vs 1st odi vs South Africa: शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में यशस्वी जायसवाल रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं जबकि चौथे नंबर पर तिलक वर्मा को उतारा जा सकता है. श्रेयस अय्यर की जगह तिलक को इस क्रम पर बैटिंग करते हुए देखा जा सकता है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैचों की सीरीज का पहला वनडे मैच रविवार (30 नवंबर) को रांची में खेला जाएगा.
नई दिल्ली. केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम रविवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगी. सीरीज की शुरुआत रविवार (30 नवंबर) से होगी.पहला वनडे मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा. शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में केएल राहुल मेजबान भारतीय टीम की अगुआई करेंगे. गिल की जगह मेंयशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ ओपनर के तौर पर उपलब्ध हैं. इस बात की बहुत ज्यादा संभावना है कि जायसवाल को चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान गायकवाड़ पर तरजीह दी जाएगी. कम से कम सीरीज के पहले मैच में ऐसा होता हुआ जरूर दिखाई दे सकता है.
यशस्सी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने अभी तक भारत के लिए सिर्फ एक वनडे खेला है. वह ऑस्ट्रेलिया में भी भारत की वनडे टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनने का मौका नहीं मिला. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों में विराट कोहली दो बार बिना खाता खोले आउट हुए थे, लेकिन सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में तीसरे वनडे में नाबाद हाफ-सेंचुरी जड़कर उन्होंने वापसी की. कोहली हमेशा की तरह तीसरे नंबर पर बैटिंग करेंगे. यह देखना होगा कि श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत और तिलक वर्मा में से किसे नंबर चार बैटर के तौर पर खेलने का मौका मिलता है. पंत और तिलक दोनों ने इस साल 2025 में भारत के लिए कोई वनडे मैच नहीं खेला है.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारत की संभावित इलेवन.
तिलक वर्मा को बैटिंग के लिए कितने नंबर पर उतारा जाएगा?
कप्तान राहुल वनडे में भारत के फर्स्ट च्वॉइस विकेटकीपर हैं. इसलिए ऐसा हो सकता है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट बैटर तिलक को नंबर चार पर खिलाने पर विचार कर सकता है. हैदराबाद के बाएं हाथ के बैटर तिलक हाल ही में साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ हुए तीन अनऑफिशियल वनडे मैचों में इंडिया ए के कैप्टन भी थे. राहुल नंबर पांच पर बैटिंग करेंगे, और रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी टीम इंडिया की इलेवन में तीन ऑलराउंडर होंगे. कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ एक वनडे मैच खेला था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीनों वनडे खेलने के लिए तैयार हैं, और तेज गेंदबाजी का जिम्मा हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह के कंधों पर होगा. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ चुनी गई 15 सदस्यीय वनडे टीम का हिस्सा हैं, लेकिन इस बात की बहुत कम उम्मीद है कि कर्नाटक के इस क्रिकेटर को राणा और अर्शदीप पर तरजीह मिलेगी.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें