वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे विराट कोहली-रोहित शर्मा? वनडे सीरीज से ठीक पहले कोच ने दे दिया बवाली बयान

वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे विराट कोहली-रोहित शर्मा? वनडे सीरीज से ठीक पहले कोच ने दे दिया बवाली बयान


Virat Kohli Rohit Sharma: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज 30 नवंबर को शुरू होने वाली है. टेस्ट सीरीज में हार के बाद टीम इंडिया की नजर जोरदार वापसी करने पर है. रोहित शर्मा और विराट कोहली के आने से रोमांच और ज्यादा बढ़ गया है. दोनों दिग्गज अब टेस्ट और टी20 में नहीं खेलते हैं तो उन्हें 50 ओवरों में देखने का मौका फैंस नहीं गंवाना चाहते हैं. पिछले कुछ समय एक बात को लेकर चर्चा काफी हो रही है कि रोहित और विराट 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं. अब इसे लेकर वनडे सीरीज से ठीक पहले भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने बड़ा बयान दिया है.

मोर्कल को रोहित-विराट पर भरोसा

मोर्कल को कोई शक नहीं है कि 2027 वर्ल्ड कप में टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा होने चाहिए, बशर्ते वे दो साल बाद भी फिट और फॉर्म में रहें. उन्हें यकीन है कि ये सीनियर खिलाड़ी टीम में बहुत वैल्यू ऐड करेंगे और उनकी मौजूदगी विरोधी बॉलरों के दिमाग पर भारी पड़ेगी. गेंदबाजी कोच ने कहा कि कोहली और रोहित के अनुभव का कोई विकल्प नहीं है जो वे ODI इंटरनेशनल सेट-अप में लाते हैं. मोर्केल से जब पूछा गया कि क्या वह व्यक्तिगत रूप से 2027 विश्व कप के लिए रोहित और विराट को रखने के विचार का समर्थन करते हैं, तो उन्होंने मीडिया से कहा, ”निश्चित रूप से, वे गुणवत्ता वाले खिलाड़ी हैं.”

Add Zee News as a Preferred Source


‘मेरी रातें बिना सोए गुजरी’

मोर्कल ने कहा, ”जब तक वे (विराट-रोहित) कड़ी मेहनत करने और फिटनेस बनाए रखने में खुश हैं. मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि वह अनुभव आपको कहीं और नहीं मिल सकता. उन्होंने ट्रॉफी जीती हैं, वे जानते हैं कि बड़े टूर्नामेंट कैसे खेलने हैं. अगर वे अपनी फिटनेस बनाए रखते हैं और उन्हें लगता है कि उनका शरीर ऐसा कर सकता है, तो वर्ल्ड कप अभी बहुत दूर है.” वनडे में रोहित और कोहली को बॉलिंग करने के अपने अनुभव से दक्षिण अफ्रीकी पूर्व पेसर ने कहा, ”मैंने उनके खिलाफ कई मैच खेले हैं, उनके खिलाफ बॉलिंग करते हुए मेरी रातें बिना सोए गुजरी हैं. मैं जानता हूं कि एक बॉलर के तौर पर, उनके खिलाफ खेलने की तैयारी में क्या होता है. इसलिए मैं निश्चित रूप से इससे सहमत हूं.”

ये भी पढ़ें: 1, 2 या 3 नहीं… विराट कोहली के निशाने पर पूरे 5 रिकॉर्ड्स, साउथ अफ्रीका सीरीज में सचिन भी छूट जाएंगे पीछे

मोर्कल के खिलाफ रोहित-विराट का रिकॉर्ड

रोहित का सभी फॉर्मेट में मोर्कल के खिलाफ 28 मैचों में औसत सिर्फ 14 का है. दक्षिण अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज ने भारत के पूर्व कप्तान को सात बार आउट किया है. दूसरी ओर, कोहली ने मोर्कल पर दबदबा बनाए रखा. 29 मैचों में उनका औसत 47.57 का रहा. हालांकि, मोर्कल ने उन्हें आठ बार आउट किया. 

ये भी पढ़ें: टेस्ट में ऐतिहासिक जीत… ODI में नहीं गलेगी साउथ अफ्रीका की दाल, घात लगाए बैठा सबसे बड़ा ‘दुश्मन’

ऑस्ट्रेलिया में दिखाया दम

इस साल की शुरुआत में टेस्ट से रिटायर होने के बाद कोहली और रोहित के ODI में भविष्य पर सवाल उठने लगे थे. हालांकि, पिछले महीने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी पर दोनों ने दमदार प्रदर्शन करके आलोचकों को चुप करा दिया. रोहित ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की वनडे सीरीज में बैटिंग चार्ट में टॉप पर रहे. उन्होंने सिडनी में सीरीज के आखिरी मैच में सेंचुरी बनाई और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता. पहले दो वनडे में लगातार दो बार शून्य पर आउट होने के बाद दबाव में आए कोहली ने आखिरी मैच में नाबाद 74 रन बनाकर वापसी की.



Source link