Last Updated:
Vaibhav Suryavanshi fails with bat: वैभव सूर्यवंशी लगातार दूसरे मैच में फेल रहे. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के खिलाफ वह 9 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए जबकि चंडीगढ़ के खिलाफ 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे. इन दोनों मैच में बिहार को हार झेलने पर मजबूर होना पड़ा. बिहार की टीम लगातार दो मैच हारकर खुद को मुश्किल में डाल दिया है.
नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी का बल्ला सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शांत है. लगातार दो मैचों में सूर्यवंशी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. मध्य प्रदेश के खिलाफ उन्होंने 9 गेंदों पर 13 रन बनाए. बिहार की टीम को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है. शुरुआती दो मैचों में वैभव अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में विफल रहे, जिसकी वजह से टीम को एक के बाद एक हार का सामना करना पड़ा है. मध्य प्रदेश के खिलाफ बिहार की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 112 रन पर ढेर हो गई. वैभव के साथ कप्तान सकीबुल गनी भी बल्ले से धमाल मचाने में असफल रहे हैं. बिहार की टीम लगातार दो मैच हारकर मुश्किलों में गिल गई है. टीम अगले दौरे में प्रवेश के लिए बाकी के बचे मैचों में जीत दर्ज करने होंगे, नहीं तो बहुत देर हो जाएगी.
कोलकाता के ईडन गार्डंस में मध्य प्रदेश के खिलाफ खेले गए मैच में बिहार की टीम को 62 रन से हार मिली. 175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की टीम 4 गेंद बाकी रहते 112 रन पर ढेर हो गई. कप्तान सकीबुल गनी के साथ ओपनिंग में उतरे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) से टीम को इस मैच में बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन 14 साल के वैभव उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे. वह 9 गेंदों पर एक छक्का और एक चौका जड़कर 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद बिहार ने लगातार विकेट गंवाए. उसकी ओर से सबसे ज्यादा रन बिपिन सौरभ ने बनाए. बिपिन ने 24 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली.
वैभव सूर्यवंशी लगातार दूसरे मैच में हुए फ्लॉप.
वेंकटेश अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी की टीम के खिलाफ कितने रन बनाए
इससे पहले मध्य प्रदेश ने पहले बैटिंग करते हुए वेंकटेश अय्यर के 55 और विकेटकीपर हर्ष गवली के 50 रन के दम पर 8 विकेट पर 174 रन बनाए. ओपनर अंकुश सिंह ने 17 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली. अय्यर ने 34 गेंदों पर 4 छक्के और एक चौका जड़ा जबकि हर्ष ने 44 गेंदों पर 3 चौके और दो छक्के लगाए. बिहार की ओर से मोहम्मद इजहार ने सबसे अधिक चार विकेट लिए.
वैभव सूर्यवंशी चंडीगढ़ के खिलाफ पहले मैच में कितने रन बनाकर आउट हुए थे
वैभव सूर्यवंशी इससे पहले चंडीगढ़ के खिलाफ मुकाबले में 4 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए थे. वैभव को उस मैच में शुरुआत जबरदस्त मिल गई थी लेकिन उसे वह बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए. उस मुकाबले में बिहार की टीम 6 विकेट से हार गई थी. दोनों मैचों में बिहार की ओर से कोई भी बल्लेबाज 40 का आंकड़ा पार नहीं कर पाया था.
हाल में खत्म हुए एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने इंडिया ए के लिए बल्ले से खूब रन बनाए थे. इंडिया ए की ओर से खेलते हुए वैभव ने यूएई के खिलाफ 144 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली थी. टूर्नामेंट में इंडिया ए के लिए वैभव सर्वोच्च स्कोररहे. उन्होंने इस टूर्नामेंट के चार मैचों की चार पारियों में 239 रन बनाए. वैभव ने सबसे अधिक 22 छक्के लगाए थे जबकि सर्वाधिक रन बनाने वालों में दूसरे नंबर पर रहे.
वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 एशिया कप में कब खेलेंगे
वैभव सूर्यवंशी अंडर 19 एशिया कप में 12 से 21 दिसंबर तक खेलते हुए दिखाई देंगे. टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे करेंगे. भारतीय टीम ग्रुप चरण में 14 दिसंबर को दुबई में पाकिस्तान से भिड़ेगी. भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, क्वालीफायर 1, क्वालीफायर 3 टीम के साथ रखा गया है. इस टूर्नामेंट में भी वैभव पर सबकी नजरें रहेंगी.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें