58 गेंद, 95 रन… KKR के ऑलराउंडर ने 163 की स्ट्राइक रेट से कूटे रन, गेंदबाजों में फैलाई दहशत

58 गेंद, 95 रन… KKR के ऑलराउंडर ने 163 की स्ट्राइक रेट से कूटे रन, गेंदबाजों में फैलाई दहशत


Syed Mushtaq Ali Trophy 2025: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शुक्रवार (28 नवंबर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया. एलीट ग्रुप डी में ईशान किशन की कप्तानी झारखंड की टीम ने मयंक अग्रवाल की कर्नाटक की टीम को रोमांचक मैच में 2 विकेट से हरा दिया. इस जीत के नायक कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए आईपीएल में खेलने वाले अनुकूल रॉय बने. उन्होंने पहले गेंदबाजी में कमाल दिखाया और फिर बाद में बल्ले से तबाही मचा दी. अनुकूल ने अपनी तूफानी बैटिंग से कर्नाटक के गेंदबाजों में दहशत फैला दिया.

पहले गेंदबाजी में दिखाया जलवा

झारखंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. कर्नाटक ने लचर बल्लेबाजी के कारण किसी तरह 20 ओवरों में 9 विकेट पर 157 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. उसके लिए कप्तान मयंक ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए. स्मरण रविचंद्रन ने 32, श्रेयस गोपाल ने नाबाद 19, विद्याधर पाटिल ने 16 और प्रवीण दुबे ने 13 रनों का योगदान दिया. झारखंड के लिए सुशांत मिश्रा ने 4 ओवरों में सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. अनुकूल ने 3 ओवरों में सिर्फ 13 रन दिए और 2 विकेट झटक लिए. सौरभ शेखर को भी दो सफलता मिली.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: 13 बॉल पर चाहिए थे 3 रन… फिर अंपायर ने कर दिया ‘कांड’, मैच के रिजल्ट पर किसी को नहीं हो रहा भरोसा

अनुकूल ने खेली तूफानी पारी

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतर झारखंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ईशान किशन 15, उत्कर्ष सिंह 4, कुमार कुशाग्र 9 और विराट सिंह 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. टीम के 60 रनों पर 4 विकेट हो गए. यहां से अनुकूल ने अकेले मोर्चा संभाला और गेंदबाजों की धुनाई शुरू कर दी. दूसरी ओर से विकेट गिर रहे थे और एक छोर पर अनुकूल दनादन रन बना रहे थे. उन्होंने 58 गेंद पर नाबाद 95 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी. इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 5 छक्के निकले. अनुकूल ने 163.79 की स्ट्राइक रेट से रन बरसाए. बता दें कि आईपीएल के आगामी सीजन के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें रिटेन किया है.

ये भी पढ़ें: 23 महीने बाद वनडे खेलेगा ये धुरंधर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग-11 में मिलेगी एंट्री! विराट कोहली ने दिया ‘गुरुमंत्र’

सैमसन की टीम हारी

दिन के एक अन्य मैच में संजू सैमसन की टीम केरल को हार का सामना करना पड़ा. उसे रेलवे ने 32 रनों से हरा दिया. रेलवे ने 7 विकेट पर 149 रन बनाए. इसके बाद केरल की टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो सैमसन ने 25 गेंद में सिर्फ 19 रन बनाए. केरल की टीम आठ विकेट पर 117 रन ही बना सकी.



Source link