Public Review: कुछ के निकले आंसू, कुछ जगह कैंसिल हुए शो, भोपाल की पब्लिक को कैसी लगी फिल्म ‘तेरे इश्क में’?

Public Review: कुछ के निकले आंसू, कुछ जगह कैंसिल हुए शो, भोपाल की पब्लिक को कैसी लगी फिल्म ‘तेरे इश्क में’?


Last Updated:

Tere Ishk Mein Public Review: फिल्मी जगत में धनुष और कृति सेनन की नई फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने पहले ही दिन दर्शकों का दिल मोह लिया है. मेकर्स ने मूवी में प्यार और इमोशन का ऐसा तड़का लगाया है कि, भोपाल में फिल्म देखकर बाहर निकल रही महिला जोर-जोर से रोने लगी. सुनिए दर्शकों ने धनुष की इस फिल्म को 5 में से कितने स्टार दिए.

भोपाल. एंटरटेनमेंट जगत में धनुष और कृति सनोन स्टारर तेरे इश्क में रिलीज के पहले दिन ही दर्शकों को खूब भा रही है. इसके साथ ही धनुष की एक्टिंग भी फैंस को खूब भायी है. राजधानी भोपाल में धनुष और कृति सनोन की फिल्म तेरे इश्क में को पहले दिन शुक्रवार होने के चलते मिला-जुला रिस्पांस मिला है लेकिन फिल्म की स्टोरी और एक्टिंग को देखते हुए मेकर्स को उम्मीद है कि, मूवी वीकेंड में धमाल मचाने वाली है, देखिए आखिर क्यों फैन गर्ल ने रोते हुए कहा कि, अपनी तरह की ये आखिरी फिल्म, अब कभी नहीं बनेगी ऐसी फ़िल्म.

ऐसी फिल्म की फूट-फूटकर रोने लगी फैन
देशभर के सिनेमाघरों में धनुष और कृति सनोन के अभिनय वाली फिल्म तेरे इश्क में धमाकेदार एंट्री के साथ फैंस को खूब पसंद आ रही है. राजधानी भोपाल में मूवी देखने आई निधि शर्मा को फिल्म इतनी पसंद आई की वो Local18 के कैमरे पर ही फूट-फूटकर रोने लगी. फिल्म लव स्टोरी पर बेस्ड है, जिसमें लड़का प्यार के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार होता है.

पहला दिन और ठंड ने बिगड़ी शुरुआत, कैंसिल हुए कुछ शो
राजधानी भोपाल में तेरे इश्क़ में फिल्म पहले दिन और ठंड के असर के कारण ज्यादा दर्शक नही खींच पाई. जिसके कारण कई जगह कई सिनेमाघरों में दो शो को एक साथ दिखाया गया. लेकिन जितने भी दर्शक फिल्म देखने पहुंचे उनको ये फिल्म भा गई है.

रोते हुए फैन बोली- 5 नहीं लाखों स्टार के लायक है फिल्म
तेरे इश्क में फिल्म को लेकर Local18 से बात करते हुए निधि शर्मा रोने लगी और फिल्म को लेकर कहा कि, अपनी तरह की ये आखिरी फिल्म है. आगे ऐसी फ़िल्म शायद ही बने तो अगर आप प्यार और इमोशन वाले इंसान हैं तो इस फिल्म को देखना मत भूलिए. फिल्म को 5 में से कितने स्टार देने के सवाल पर वो कहती हैं कि, इस मूवी के लिए 5 नही लाखों स्टार भी कम है.

About the Author

Pratik Shekhar

Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

Public Review: भोपाल की पब्लिक को कैसी लगी धनुष-कृति की फिल्म ‘तेरे इश्क में’?



Source link