भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का आगाज 30 नवंबर से होगा. टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद दोनों देशों के बीच पहला वनडे इंटरनेशनल मैच रविवार को दोपहर 1:30 बजे से रांची में खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज भी खेलते नजर आएंगे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल सीरीज से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने रांची में अपने फार्म हाउस पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए डिनर होस्ट किया.
धोनी के घर डिनर के लिए पहुंचे विराट कोहली
विराट कोहली समेत टीम इंडिया के बड़े-बड़े क्रिकेटर्स महेंद्र सिंह धोनी के रांची स्थित फार्म हाउस पर डिनर के लिए पहुंचे थे. विराट कोहली के अलावा ऋषभ पंत और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ी भी महेंद्र सिंह धोनी से मिलने उनके घर पर गए. साउथ अफ्रीका के खिलाफ 30 नवंबर को रांची के JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले पहले वनडे इंटरनेशनल मैच से पहले टीम इंडिया का उत्साह बढ़ गया है. इस हफ्ते की शुरुआत में रांची पहुंचे टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अपनी ट्रेनिंग और तैयारी के शेड्यूल से समय निकालकर महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की.
(@Trend_VKohli) November 27, 2025
एक साथ ड्राइव पर निकले विराट और धोनी
जब भी टीम इंडिया के खिलाड़ी रांची में कोई इंटरनेशनल मैच खेलते हैं, तो अपने सरल स्वभाव के लिए जाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी उनके लिए डिनर होस्ट करते हैं. विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के बीच गहरी दोस्ती है. महेंद्र सिंह धोनी को विराट कोहली अपना आदर्श मानते हैं. विराट कोहली को महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस में एंट्री करते हुए स्पॉट किया गया था. महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वे अपनी कार चला रहे हैं और विराट कोहली उनके बगल में बैठे हैं. ऐसा लग रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली ड्राइव पर निकले हैं.
(@itzyash07) November 27, 2025
रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी
साउथ अफ्रीका सीरीज से रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे. यह जोड़ी पिछली बार ऑस्ट्रेलिया में वनडे इंटरनेशनल सीरीज में खेली थी, जहां भारत पहले दो मैचों में बुरी तरह हार गया था और सीरीज 1-2 से हार गया था. सीरीज की खराब शुरुआत के बाद, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने सिडनी में आखिरी वनडे मैच में सभी को अपने पुराने दिनों की याद दिलाई. रोहित शर्मा और विराट कोहली के कमाल से भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में आखिरी वनडे मैच जीता था. साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में केएल राहुल टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे.