कार्य की पोर्टल एंट्री धीमी, 9 एएनएम का वेतन रोका: दतिया में सीएमएचओ समीक्षा बैठक में बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – datia News

कार्य की पोर्टल एंट्री धीमी, 9 एएनएम का वेतन रोका:  दतिया में सीएमएचओ समीक्षा बैठक में बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – datia News



दतिया सीएमएचओ ऑफिस में शनिवार को समीक्षा बैठक की गई। एनीमिया, एनसीडी, पीएचआई और पोर्टल एंट्री की प्रगति पर चर्चा के दौरान पता चला कि शहरी क्षेत्र की 9 एएनएम ने पोर्टल पर निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक एंट्री ही नहीं की।

.

महज 76 प्रतिशत एंट्री होने पर नाराज सीएमएचओ डॉ. बीके वर्मा ने सीधे निर्देश देते हुए नवंबर महीने का वेतन रोक दिया। उन्होंने साफ कहा कि पोर्टल एंट्री शत-प्रतिशत करना अनिवार्य है, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

डॉ. वर्मा ने गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की स्थिति को लेकर भी नाराजगी जताई और कहा कि फील्ड विजिट के दौरान चिन्हित महिलाओं को आयरन सुक्रोज लगवाना हर हाल में तय किया जाए।

इन विषयों पर की गई चर्चा

इधर, सीएमएचओ ने शनिवार को इमलिया स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में चल रही एक्यूएएस तैयारियों का निरीक्षण भी किया। व्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने संतोष जताया और स्टाफ को अग्रिम बधाई दी। निरीक्षण में डॉ. राहुल चऊदा और डॉ. गौरव गुर्जर साथ रहे।

उधर, हरदौल मोहल्ला निवासी दो वर्षीय तैमूर खान के जन्मजात हृदय रोग के मामले में भी सीएमएचओ ने तत्परता दिखाई। परिजन की गुहार पर डॉ. वर्मा ने बंसल हॉस्पिटल भोपाल को पत्र लिखकर आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार तय करने के निर्देश दिए हैं।

कक्ष में आयोजित इस बैठक में डॉ. विशाल वर्मा, डॉ. उज्जैनियां, डॉ. इंद्रेश दोहरे, डॉ. सौमित्र बुधौलिया और अमित अहिरवार मौजूद रहे।



Source link