क्रिकेटर करन शर्मा पहुंचे अयोध्या,रामलला का दर्शन कर भावुक हुए: बोले-अयोध्या पावन नगरी,रामलला का दर्शन कर जीवन धन्य हो गया – Ayodhya News

क्रिकेटर करन शर्मा पहुंचे अयोध्या,रामलला का दर्शन कर भावुक हुए:  बोले-अयोध्या पावन नगरी,रामलला का दर्शन कर जीवन धन्य हो गया – Ayodhya News


इंटरनेशनल क्रिकेट प्लेयर करन शर्मा अयोध्या पहुंच रामलला का दर्शन किया।दर्शन के बाद मंदिर की सीढ़ियों पर फोटो भी खिंचवाई।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्लेयर करन शर्मा अपने साथियों के साथ अयोध्या पहुंच गए हैं। वे लखनऊ से सड़क मार्ग से अंकित राजपूत, अक्षय वानखेड़े सहित कुल आठ क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ आज सुबह अयोध्या आए। यहां पहुंचकर वे पहले रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन किया

.

हनुमानगढ़ी दर्शन करने जाते इंटरनेशनल क्रिकेट प्लेयर करन शर्मा और उनके साथी।

करण शर्मा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता परमानंद मिश्र की अगुआई में क्रिकेटर करण शर्मा और उनके साथियों को सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन कराया।

यह टीम ने न केवल मंदिर की गौर से देखा बल्कि हनुमानगढ़ी की महत्ता और कलियुग में श्री हनुमान की महिमा को भी जाना।यह टीम का मंदिर के पुजारी ने तिलक कर और माला पहनाकर स्वागत किया।

इसके बाद यह दल राम मंदिर पहुंचा जहां मंदिर की भव्य और रामलला की दिव्यता को देख अभिभूत हो उठी। स्वामी परमानंद मिश्र ने टीम को राम मंदिर आंदोलन, मंदिर निर्माण, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और ध्वजारोहण की जानकारी दी।वह स्थल भी दिखाया जहां खड़े होकर पीएम नरेंद्र मोदी ने ध्वजारोहण के बाद देश के नाम संबोधन किया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता परमानंद मिश्र दो घंटे दर्शन-पूजन के बाद अपने वासुदेवघाट स्थित आश्रम में करण शर्मा और उनके साथियों का भव्य अंगवस्त्र और जलपान से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश के विभिन्न वर्गों की तरह क्रिकेट खिलाड़ी भी लगातार दर्शन के लिए अयोध्या आ रहे हैं। दर्शन के दौरान खिलाड़ी दिव्य और आध्यात्मिक आनंद का अनुभव कर रहे हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट प्लेयर करन शर्मा

इंटरनेशनल क्रिकेट प्लेयर करन शर्मा

दिव्यता का अनुभव हो रहा है, अयोध्या का कण-कण पावन अयोध्या पहुंचे अन्य खिलाड़ियों में मृत्युंजय त्रिपाठी, अक्षत पांडेय, देवाश्री, भीमसेन,मधुर खत्री और शिवम चौधरी भी अयोध्या पहुंच कर बेहद आनंद का अनुभव कर रहे हैं।इंटरनेशनल क्रिकेट प्लेयर करन शर्मा ने बताया कि यहां पहुंच कर बहुत ही दिव्यता का अनुभव हो रहा है।अयोध्या का कण-कण पावन है।



Source link