खत्म हुआ इंतजार! आ रही मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार, लॉन्च के लिए शुरु हुई गई उल्टी गिनती

खत्म हुआ इंतजार! आ रही मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार, लॉन्च के लिए शुरु हुई गई उल्टी गिनती


नई दिल्ली. मारुति सुजुकी इस साल का अंत बेहद खास अंदाज में करने जा रही है, क्योंकि कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है. मारुति सुजुकी ई विटारा, जो कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है. अब इसकी लॉन्चिंग डेट से भी पर्द 2 दिसंबर को लॉन्च होने जा रही है. इसके साथ ही मारुति सुजुकी उन कार कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी, जो भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारें पेश कर रही हैं. भारत में मारुति सुजुकी ई विटारा की लॉन्चिंग से पहले, यहां जानिए इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की खास बातें.

डिजाइन, फीचर्स और बैटरी पैक
मारुति सुजुकी पहले ही ई विटारा से पर्दा उठा चुकी है, जिसमें इसके डिजाइन, फीचर्स और बैटरी पैक के विकल्पों का खुलासा किया गया था. ई विटारा पहले से ही ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध है. हालांकि, 2 दिसंबर को इस कार की भारतीय बाजार के लिए कीमत का ऐलान किया जाएगा. यह मारुति सुजुकी की उन चार बैटरी इलेक्ट्रिक गाड़ियों में से पहली होगी, जिन्हें कंपनी 2030 तक भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है.

मारुति सुजुकी ई विटारा: खास फीचर्स
मारुति सुजुकी ई विटारा में एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस कई फीचर्स मिलेंगे. इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, इलेक्ट्रिक सनरूफ, मल्टीपल ड्राइव मोड्स, 10-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, सुजुकी कनेक्ट जैसे फीचर्स शामिल होंगे. सेफ्टी के लिए इसमें लेवल 2 एडीएएस, 360-डिग्री कैमरा, टीपीएमएस, सात एयरबैग्स जैसे फीचर्स मिलेंगे.

मारुति सुजुकी ई विटारा: पावरट्रेन ऑप्शंस क्या होंगे?
मारुति सुजुकी ई विटारा में 48.8 kWh का बैटरी पैक मिलेगा, वहीं एक बड़ा 61.1 kWh का बैटरी पैक भी उपलब्ध होगा. दोनों बैटरी पैक ऑप्शंस को एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा जाएगा, जो फ्रंट एक्सल पर लगी होगी. मारुति सुजुकी का दावा है कि आने वाली ई विटारा एक बार चार्ज करने पर 500 किमी तक की रेंज देगी. बैटरी को डीसी फास्ट चार्जर से 0 से 80% तक सिर्फ 50 मिनट में चार्ज किया जा सकेगा.

क्यों खास है मारुति ई-विटारा?
मारुति ई विटारा के बाजार में खूब चर्चा हो रही है. इसका एक बड़ा कारण है कि यह मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार है. इंडिया में टाटा और महिंद्रा जैसे खिलाड़ी पहले से ही भारत में कई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करके अपना तगड़ा पोर्टफोलियो और बड़ा कस्टमर बेस तैयार कर चुकी हैं. मारुति इंडिया का सबसे पॉपुलर कार ब्रांड है पर कंपनी ने एक भी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च नहीं की है. चूंकि, पेट्रोल के मामले में ये मारुति इंडिया में लीडर है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बायर्स इसकी इलेक्ट्रिक कार को कैसा रिस्पॉन्स देते हैं.



Source link