झाबुआ की मोदसागर नहर में पानी छोड़ा, खेत सूखे: किसानों ने खुद कराई सफाई, फिर भी नहीं आया पानी; अधिकारी बोले- जल्द पहुंचेगा – Jhabua News

झाबुआ की मोदसागर नहर में पानी छोड़ा, खेत सूखे:  किसानों ने खुद कराई सफाई, फिर भी नहीं आया पानी; अधिकारी बोले- जल्द पहुंचेगा – Jhabua News


झाबुआ जिले के रानापुर अंचल में मोदसागर बांध की नहर में रबी की फसल के लिए पानी छोड़े जाने के बावजूद कई किसानों के खेत सूखे पड़े हैं। नहरों में पानी न पहुंचने से किसानों में भारी नाराजगी है। किसानों ने जल संसाधन विभाग पर नहरों की अधूरी साफ-सफाई का आरोप

.

किसानों ने खुद कराई सफाई, बावजूद पानी नहीं

ग्राम पुआला के किसान रेमण सिगाड़, लाला परमार और मुन्ना वसुनिया ने बताया कि उन्होंने लगभग 15 हजार रुपए खर्च कर नहरों की कच्ची और पक्की सफाई करवाई, ताकि पानी जल्दी उपलब्ध हो। बावजूद इसके पानी उनके खेतों तक नहीं पहुंचा। भूतखेड़ी में कुछ किसानों को पानी मिल रहा है, जबकि आधे अभी भी पानी की कमी से परेशान हैं।

किसान बोले- अधिकारी मौके पर नहीं आते

किसानों का कहना है कि नहरों के रखरखाव के लिए कर्मचारी और अधिकारी मौके पर नहीं आते, जबकि उनसे नियमित वसूली होती है। उनका कहना है कि अगर नहरों का समय-समय पर उचित रखरखाव किया जाता, तो वे जर्जर और क्षतिग्रस्त नहीं होतीं।

इस मामले पर जल संसाधन विभाग, आलीराजपुर के कार्यपालन यंत्री सुभाष चारेल ने कहा कि नहर में पानी हेड (शुरुआती पॉइंट) से टेल (अंतिम पॉइंट) की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों के किसान समस्या बता रहे हैं, वे नहर के अंतिम छोर पर हैं। उन्होंने संभावना जताई कि पानी जल्द ही इन किसानों तक पहुंच जाएगा।

अधिकारी बोले- विभाग भुगतान करेगा

किसानों द्वारा खुद खर्च कर सफाई करवाने के आरोप पर कार्यपालन यंत्री ने कहा कि विभाग ने ऐसा करने के लिए उन्हें नहीं कहा था, लेकिन यदि किसी किसान ने सफाई कराई है, तो विभाग उसका भुगतान करवा देगा।

किसानों ने खुद कराई सफाई, फिर भी नहीं पहुंचा पानी; अधिकारी बोले- विभाग भुगतान करेगा ​​​​​​​



Source link