डॉन की कार, 1973 में ही लगा था V8 इंजन, स्मगलिंग सीन में अमिताभ ने भरी थी इसमें रफ्तार

डॉन की कार, 1973 में ही लगा था V8 इंजन, स्मगलिंग सीन में अमिताभ ने भरी थी इसमें रफ्तार


Last Updated:

नई दिल्ली. अगर आपने डॉन देखी है तो आपको वो हवा से बात करती एक कन्वर्टिबल कार जरूर याद होगी. जिसे अमिताभ ने एक स्मगलिंग सीन में ड्राइव किया था. इस सीन में उनके साथ मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान भी थीं. यह कार थी फोर्ड की मस्टैंग का 1973 मॉडल. ये सिर्फ कार नहीं थी बल्कि उस दौर की स्टाइल, स्पीड और एटिट्यूड का चलता फिरता प्रतीक थी. कैमरा जब भी इसके करीब आता, इसकी एग्जॉस्ट की घरघराहट और टायरों की चीख खुद एक किरदार बन जाती थी.

इस कार में लगा 351 क्यूबिक इंच यानी 5.8 लीटर का Cleveland V8 इंजन 4 बैरल कार्बोरेटर के साथ 285 से 330 हॉर्सपावर निकालता था और इसी वजह से इसे उस दौर की सबसे तेज अमेरिकन मसल कार माना जाता था.

फिल्म में अमिताभ बच्चन ने 4 स्पीड मैनुअल टॉप लोडर गियरबॉक्स वाली मस्टैंग चलाई थी जिसकी शिफ्टिंग की आवाज चेज सीन्स में साफ सुनाई देती थी और ड्राइवर को पूरा कंट्रोल देती थी.

यह मस्टैंग 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 6.5 से 7 सेकंड में पकड़ लेती थी जो 1973 के हिसाब से सुपरकार जैसी परफॉर्मेंस थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कार की टॉप स्पीड 201 से 210 किमी प्रति घंटे तक जाती थी इसलिए फिल्म में दिखाए गए हाई स्पीड शॉट्स असल में इस कार की असली क्षमता पर आधारित थे.

यह पूरी तरह कन्वर्टिबल मॉडल था जिसमें सॉफ्ट टॉप सेकंडों में खुल जाता था और फिल्म में ज्यादातर सीन में इसे ओपन टॉप ही दिखाया गया था.

कार का व्हीलबेस 109 इंच यानी लगभग 2.77 मीटर था जबकि कुल लंबाई 189.5 इंच, चौड़ाई 74.1 इंच और ऊंचाई 50.1 इंच थी जो इसे लंबा, चौड़ा और दमदार लुक देती थी.

कन्वर्टिबल होने की वजह से इसका वजन करीब 1600 से 1650 किलोग्राम था जिससे यह हाई स्पीड में भी काफी स्टेबल रहती थी.

Mach 1 पैकेज में फ्रंट स्पॉइलर, रियर डकटेल स्पॉइलर, ब्लैक हूड स्कूप्स, NASA स्टाइल हूड पिन्स और डुअल एग्जॉस्ट शामिल थे जिससे कार की दहाड़ती आवाज और एग्रेसिव लुक और भी उभर कर आता था.

1971 में इसकी कीमत 3500 से 4200 अमेरिकी डॉलर के बीच थी जो आज के हिसाब से करीब 25 से 35 लाख रुपये बैठती है जबकि आज अच्छी हालत वाली मस्टैंग की कीमत 50 लाख से 1.5 करोड़ तक जाती है.

फिल्म में दिखी मस्टैंग का नंबर MHX 7475 था और यह असली अमेरिकन आयातित मस्टैंग थी जो आज भी बॉलीवुड इतिहास की सबसे यादगार और आइकॉनिक कारों में गिनी जाती है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeauto

डॉन की वो कार, 1973 में ही लगा था V8 इंजन, स्मगलिंग सीन में हुई थी यूज



Source link