Last Updated:
Virat Kohli Riding MS Dhoni Bike: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले रांची में विराट कोहली ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर डिनर का लुत्फ उठाया, इसके बाद उनके बाइक कलेक्शन को देखा और फोटो भी खिंचवाई. धोनी ने खुद कार ड्राइव करते कोहली को होटल तक छोड़ा था.
Virat Kohli Riding MS Dhoni Bike: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की दोस्ती से पूरी दुनिया वाकिफ है. भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेलना है. मैच से पहले धोनी ने टीम के खिलाड़ियों के लिए डिनर होस्ट किया था. यहां ना सिर्फ विराट कोहली ने खाने का मजा उठाया बल्कि अपने पूर्व कप्तान धोनी की सबसे प्यारी चीज बाइक को चलाने का भी अनुभव लिया.
महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट के बाद अगर किसी चीज से सबसे ज्यादा प्यार है तो वो बाइक और कार है. उनके बाइक और कार का कलेक्शन पूरी दुनिया में मशहूर है. रांची में जब धोनी के घर पर विराट कोहली ने डिनर किया तो उसके बाद गाड़ियों के साथ बाइक का कलेक्शन भी देखने गए. वहां उन्होंने पूर्व कप्तान की सबसे प्यारा और पुरानी यामाहा की आरएक्स 100 को चलाया और इसपर बैठकर फोटो भी खिंचवाई.
View this post on Instagram