Last Updated:
स्थानीय निवासी सुनील जैन बताते हैं कि हनुवंतिया कम खर्च में घूमने वालों के लिए बेहतरीन जगह है. यहां कपल हों या परिवार, हर किसी के लिए पर्याप्त सुविधाएं हैं. यहां रुकने के लिए भी कई विकल्प आसानी से मिल जाते हैं. वह भी जेब पर भारी पड़े बिना. शांत पानी के किनारे बैठे हुए सूर्योदय देखना अपने आप में एक ऐसा अनुभव है.
सर्दियों का मौसम आते ही मन कहीं बाहर जाने को मचलने लगता है. खासकर अगर आपके साथ आपका पार्टनर हो, तो एक ऐसी जगह की तलाश होती है जहां शांति भी हो, रोमांच भी हो और बजट भी न बिगड़े. अगर आप भी ऐसी ही किसी जगह की तलाश में हैं. मध्य प्रदेश का हनुवंतिया टापू आपके लिए एकदम परफेक्ट गंतव्य साबित हो सकता है। इसे लोग प्यार से मिनी गोवा कहते हैं. यहां का नीला स्वच्छ पानी, चारों तरफ फैला हरियाली का दामन और एकदम नेचुरल नजारा, जिसे देखकर हर कोई बस यही कह उठता है.
हनुवंतिया टापू खंडवा जिले के पास स्थित एक खूबसूरत आइलैंड जैसा इलाका है, जहां से नर्मदा माई का शांत और विशाल जल फैलकर अद्भुत दृश्य बनाता है. यहां किसी भी चीज को कृत्रिम तरीके से नहीं सजाया गया. बल्कि प्रकृति की गोद में बसा इलाका जैसा है. वैसा ही लोगों को अपनी ओर खींच लेता है. इसी वजह से कपल्स यहां बड़ी संख्या में आते हैं. क्योंकि उन्हें यहां भीड़ नहीं, शोर नहीं, सिर्फ सुकून मिलता है.
वाटर एक्टिविटीज की भरमार
स्थानीय निवासी सुनील जैन बताते हैं कि हनुवंतिया कम खर्च में घूमने वालों के लिए बेहतरीन जगह है. यहां कपल हों या परिवार, हर किसी के लिए पर्याप्त सुविधाएं हैं. यहां रुकने के लिए भी कई विकल्प आसानी से मिल जाते हैं. वह भी जेब पर भारी पड़े बिना. शांत पानी के किनारे बैठे हुए सूर्योदय देखना अपने आप में एक ऐसा अनुभव है. जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है. अगर आप एडवेंचर पसंद करते हैं तो हनुवंतिया आपके लिए और भी खास है. यहां वाटर एक्टिविटीज की भरमार है—बोटिंग, जेट-स्की, कयाकिंग, वाटर सर्फिंग जैसे कई विकल्प मौजूद हैं. कपल्स के लिए ये पल यादगार बन जाते हैं. जब वे साथ में पानी में रोमांच का मज़ा लेते हैं. सर्दियों में यहां की हवा हल्की ठंडी होती है. लेकिन धूप बिल्कुल सही रहती है, जिससे दिनभर बाहर घूमना बेहद आरामदायक लगता है.
हनुवंतिया टापू जंगलों से घिरा
हर साल की तरह इस बार भी यहां जल महोत्सव का आयोजन होने वाला है. यह त्यौहार जैसा माहौल बनाता है—सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूड स्टॉल्स, हवा में तैरते हॉट एयर बलून, फोटोग्राफी के लिए शानदार स्पॉट और हर तरफ खुशियों का माहौल। इस महोत्सव को देखने के लिए विदेशों से भी सैलानी यहां पहुंचते हैं. कपल्स के लिए जल महोत्सव किसी छोटे से हनीमून जैसा अनुभव देता है. हनुवंतिया टापू जंगलों से घिरा हुआ है, इसलिए यहां की रातें भी बहुत खूबसूरत होती हैं. पानी के किनारे बने टेंट या कॉटेज में रुकने का अनुभव एक नई तरह की शांति देता है. दूर शहर की भागदौड़, ट्रैफिक का शोर और रोज़मर्रा की भागमभाग से दूर यह जगह दिल और दिमाग दोनों को रिफ्रेश कर देती है.